Homeछत्तीसगढजशपुर में लूट और चोरी के 3 आरोपी गिरफ्तार: घर घुसकर...

जशपुर में लूट और चोरी के 3 आरोपी गिरफ्तार: घर घुसकर चोरी की थी, 2020 से फरार था; पहले ठिकाना खोजा फिर पकड़ाए – Jashpur News


छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से स्थाई वारंट जारी था।

.

पत्थलगांव थाना क्षेत्र के दीवानपुर निवासी शिवम कुमार नट (23) पर लूट और चोरी के तीन मामले दर्ज थे। वह 2020 से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे दीवानपुर से पकड़ा।

कुनकुरी थाना क्षेत्र के तपकरा निवासी विकास केरकेट्टा (21) घर में घुसकर चोरी के एक मामले में 2023 से फरार था। जमानत मिलने के बाद से वह पुलिस की पकड़ से दूर था।

1 साल से फरार था आरोपी

थाना फरसाबहार क्षेत्र में गौ-चोरी के एक मामले में राजकुमार यादव (35) 2024 से फरार था। वह मूल रूप से खार झरिया का रहने वाला है और वर्तमान में ग्राम लोटा, थाना बगीचा में रहता था। इस मामले में उसके दो साथी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे।

तकनीकी टीम की मदद से आरोपियों का ठिकाना खोजा

पुलिस ने सूचना तंत्र और तकनीकी टीम की मदद से तीनों आरोपियों के ठिकानों का पता लगाया। घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version