कटिहार की फलका पुलिस ने चाकू मार कर हत्या के प्रयास मामले में मुख्य आरोपी कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह उप मुखिया मोहम्मद साजिद को मंगलवार को अरेस्ट किया है। गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम के साथ साजिद और उनके समर्थकों की नौक झोंक भी हुई।
.
17 अक्टूबर की रात फलका थाना क्षेत्र फुलडोभी गांव निवासी मोहम्मद सज्जाद को आपसी रंजिश के कारण पेट में चाकू मारकर गंभीर रूप जख्मी कर दिया था। वो वर्तमान में पूर्णिया के निजी अस्पताल में इलाजरत है। इसी मामले में सज्जाद के बेटे मो. तारिक ने मो. साजिद सहित आठ लोगों पर कांड दर्ज करवाया था।
अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
घटना के दूसरे दिन दिन तीन नामजद अभियुक्त.इजराइल, मो.कासिर, मो. सादाब उर्फ लालू को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। शेष बचे नामजद अभियुक्त मो. साजिद रिहान,मो.दारा,मो.रिजवान मो.आजाद को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
मामले में सदर एसडीपीओ-दो धर्मेन्द्र कुमार ने अनुसंधान के बाद घटना को सत्य बताते हुए प्रखंड अध्यक्ष के गिरफ्तारी का निर्देश दिए थे। अन्य आरोपी के गिरफ्तारी के छापेमारी की जा रही है।
गिरफ्तार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सह उपमुखिया साजिद ने कहा कि उनका पारिवारिक जमीन विवाद से जुड़ा हुआ मामला है। इस कारण उन्हें गलत तरीके से फंसा दिया गया है और अब उन्हें जेल भेजा जा रहा है।