Homeपंजाबजालंधर के भोगपुर में 2 सगी बहनों की मौत: ​​​​​​​बच्चियां नहाने...

जालंधर के भोगपुर में 2 सगी बहनों की मौत: ​​​​​​​बच्चियां नहाने के लिए बाथरूम गईं थी, गीजर से गैस लीक होने पर हुआ हादसा – Jalandhar News



मातम मनाता हुआ परिवार साथ में प्रभजोत कौर की फाइल फोटो।

पंजाब में जालंधर के कस्बा भोगपुर के गांव लड़ोई में गीजर की गैस चढ़ने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। मृतक बच्चियों की पहचान 10 साल की शरणजोत कौर और 12 साल की प्रभजोत कौर के रूप में हुई है। प्रभजोत सातवीं और शरणजोत कौर पांचवी की छात्रा था। दोनों बहने नह

.

दोनों बहने बाहर नहीं निकली तो परिवार पहुंचा

मिली जानकारी के अनुसार दोनों पहने नहाने के लिए जब बाथरूम में गई तो काफी देर तक दोनों बाहर नहीं आई और ना ही कोई हलचल हुई। जिसके चलते पहले तो छोटा भाई आवाज लगाता रहा। जब फिर भी दरवाजा नहीं खोला गया तो तुरंत छोटे भाई ने मामले के बारे में परिवार के बड़े सदस्यों को बताया।

जिसके बाद बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर दोनों बहने बेशोह हालत में पड़ी हुई थी। जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया। दोनों बच्चियां कोई मूवमेंट नहीं कर रही थी। जिसके चलते उन्हें तुरंत डॉक्टरों को दिखाया गया। मगर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

बच्चों की मां दुबई में करती है काम

मिली जानकारी के अनुसार दोनों बच्चियों की मां दुबई में रहती है। दोनों भोगपुर में अपने अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ रहती थी। जब आज सुबह दोनों नहाने के लिए बाथरूम में गईं तो ये हादसा हो गया। हादसे के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है। डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले की कोई जानकारी नहीं है। टीमें मौके पर भेजी जाएंगी। जिसके बाद अगली कार्रवाई होगी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version