Homeराज्य-शहरजालंधर मेयर का RTI एक्टिविस्ट पर एक्शन: क्लर्क की शिकायत पर...

जालंधर मेयर का RTI एक्टिविस्ट पर एक्शन: क्लर्क की शिकायत पर MC ऑफिस में एंट्री बैन, बिना अनुमति सरकारी रिकॉर्ड खंगालने का आरोप – Jalandhar News


जालंधर नगर निगम के मेयर वनीत धीर द्वारा ये एक्शन लिया गया।

पंजाब के जालंधर नगर निगम के मेयर वनीत धीर ने आरटीआई एक्टिविस्ट के खिलाफ नोटिस जारी कर सख्त एक्शन लिया है। मेयर वनीत धीर ने आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह के नगर निगम ऑफिस की बिल्डिंग में घुसने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

.

मिली जानकारी के अनुसार जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि उन्होंने नगर निगम ऑफिस में पहुंचकर सरकारी दस्तावेजों की तस्वीरें खींची और उनके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। जिसके चलते आरटीआई एक्टिविस्ट के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है। हालांकि आरटीआई एक्टिविस्ट द्वारा इसे लेकर कोई बयान नहीं दिया गया है। ये नोटिफिकेशन कल यानी शुक्रवार को रात में जारी किया गया।

नगर निगम अधिकारियों द्वारा जारी किया गया पत्र, पढ़ें….

बिल्डिंग क्लर्क ने दी अधिकारियों को शिकायत

मिली जानकारी के अनुसार 5 मार्च को बिल्डिंग क्लर्क नितिन शर्मा ने उक्त आरटीआई एक्टिविस्ट के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें कहा गया था कि सिमरनजीत सिंह ने कार्यालय में बिना अनुमति के प्रवेश किया। जिसके बाद उन्होंने संबंधित कर्मचारी की अनुपस्थिति में रिकॉर्ड फाइलें खोलने, फोटो खींचने और सरकारी रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ की।

शिकायत पर जालंधर नगर निगम के मेयर वनीत धीर और नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन ने उक्त एक्टिविस्ट की एंट्री पर रोक लगा दी है। जारी पत्रा में कहा गया कि सिमरनजीत सिंह को नगर निगम जालंधर के कार्यालय में प्रवेश करने से रोक दिया गया है। बिना अनुमति उन्हें एंट्री नहीं दी जाएगी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version