Homeदेशजिन्हें रंग से परहेज है, वे देश छोड़कर चले जाएं: मंत्री...

जिन्हें रंग से परहेज है, वे देश छोड़कर चले जाएं: मंत्री संजय निषाद बोले- अगर रंग लगने से धर्म नष्ट होता है तो रंग-बिरंगे कपड़े कैसे पहनेंगे – Gorakhpur News


गोरखपुर में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने होली मिलन समारोह के कार्यक्रम के दौरान ये बात कही।

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कहा- जिन्हें रंगों से परहेज है, वे घर में भी क्यों रहें, वे देश छोड़कर चले जाएं।

.

उन्होंने कहा- जो लोग कहते हैं कि रंगों से धर्म भ्रष्ट होता है तो वे रंग-बिरंगे कपड़े कैसे पहन सकते हैं। रंगों का कारोबार कैसे कर सकते हैं। रंगों का सबसे अधिक कारोबार वे ही करते हैं।

डॉ. संजय निषाद ने गोरखपुर में बुधवार शाम पादरी बाजार स्थित आवास पर होली मिलन कार्यक्रम के दौरान ये बातें कहीं। उनका इशारा मुस्लिम समुदाय की तरफ था।

उन्होंने कहा- जो जुमा पढ़ते हैं, वो भी गले मिलते हैं। होली मनाने वाले भी गले मिलते हैं। दोनों गले मिलने के त्योहार है, लेकिन कुछ नेता नहीं चाहते कि लोग गले मिलें। वे जहर घोलने का प्रयास करते हैं। यह उनके लिए संदेश है।

निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने होली के गाने पर जमकर डांस किया।

विपक्ष उनकी गरीबी बढ़ाता है, हम मकान-अनाज देते हैं संजय निषाद ने कहा- जिस विशेष वर्ग की बात कही जा रही है, उन्हें रंगों से कोई दिक्कत नहीं है। सबसे अधिक इस्तेमाल तो वही करते हैं। कपड़ा रंगते हैं, घर रंगते हैं और रंग-बिरंगे कपड़े पहनते हैं। वे रंगों से कभी परहेज करते ही नहीं।

ये तो नेता हैं, जो जहर घोलते हैं। हम चाहते हैं कि वे भी खुशी-खुशी अपना त्योहार मनाएं। विपक्ष उनकी गरीबी बढ़ाता है। उनकी गरीबी में उन्हें मकान, अनाज और फ्री इलाज हम देते हैं। वे भी देश के नागरिक हैं।

अखिलेश यादव के घर मिठाई भेजी, लेकिन वह विदेश में…

संजय निषाद ने कहा- मैं अखिलेश यादव को भी होली की बधाई देता हूं। उनके घर मिठाई भेजी है। अखिलेश विदेश में हैं तो वहीं होली मनाएं। विदेश में भी होली मनाई जाती है। विपक्ष हमारा मार्गदर्शन करता है। हम उन्हें मार्गदर्शक के रूप में मानते हैं। वे जो कमियां बताते हैं, हम उसका सुधार करते हैं। जितने पक्ष-विपक्ष के लोग हैं, सबके घर मिठाई भेजी है।

संभल सीओ के बयान से गरमाई थी सियासत, पढ़िए क्या कहा था-

तस्वीर संभल सीओ अनुज चौधरी की है।

संभल में 6 मार्च को पीस कमेटी की बैठक में सीओ अनुज चौधरी ने कहा था- शुक्रवार यानी जुमा तो साल में 52 बार आता है, होली एक बार आती है। अगर रंग से परहेज है तो नमाज घर में ही पढ़ लेना चाहिए। अपने बच्चों के साथ घर में रहें।

अपने घर में नमाज पढ़ें। घर में भी तो पढ़ते हैं। कोरोना टाइम में भी तो घर में पढ़ी। इत्तफाक से इस बार जुमा होली के दिन है। यह बहुत छोटी-सी बात है। मैं यह चाहता हूं कि सब मिलकर होली खेलें। रंग से कोई छोटा-बड़ा नहीं होता।

संभल सीओ के बयान का CM ने किया सपोर्ट 4 दिन पहले सीएम योगी ने संभल CO अनुज चौधरी का खुलकर समर्थन किया था। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा- जो हमारा पुलिस अधिकारी है, वह पहलवान रहा है। अर्जुन अवार्डी है। पूर्व ओलंपियन रहा है। अब पहलवानी के लहजे में बोलेगा तो कुछ लोगों को बुरा लग सकता है। लेकिन जो बात सच है, उस सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए।

अब भाजपा के 2 और नेताओं का होली पर बयान पढ़िए-

मंत्री रघुराज सिंह ने कहा था- होली खेलने वाले रंग डालते समय यह नहीं देखते कि रंग कितनी दूर तक जा रहा है।

मंत्री रघुराज सिंह ने कहा था- तिरपाल का हिजाब पहनकर निकलें 2 दिन पहले योगी सरकार में राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा था- अगर सफेद टोपी वाले को रंग से डर लगता है तो होली के दिन घर में ही नमाज पढ़ें। जैसे होली पर मस्जिद को तिरपाल से ढक दिया जाता है।महिलाएं हिजाब पहनती हैं, वैसे ही सफेद टोपी वाले तिरपाल का हिजाब पहनकर घर से नमाज पढ़ने के लिए निकलें।

इससे उनकी टोपी और सफेद कपड़े रंग और गुलाल से बचे रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि होली साल में केवल एक बार आती है। होली खेलने वाले रंग डालते समय यह नहीं देखते कि रंग कितनी दूर तक जा रहा है। पूरी खबर पढ़िए

भाजपा विधायक ने कहा था- मुसलमानों के लिए अस्पतालों में अलग वार्ड बने

तस्वीर 10 मार्च की है। विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद विधायक केतकी सिंह बलिया पहुंची थीं।

बलिया से भाजपा विधायक केतकी सिंह ने 10 मार्च को कहा था- मुसलमानों को होली, रामनवमी, दुर्गा पूजा में दिक्कत होती है, हो सकता है कि हमारे साथ इलाज करवाने में भी दिक्कत हो। ऐसे में योगी जी को एक कमरा और बना देना चाहिए, ताकि मुसलमान वहां दूसरी विंग में जाकर अपना इलाज कराएं। हम भी सुरक्षित महसूस करें। पता नहीं कौन हमारे खाने में क्या थूक दे.. इन सबसे हम लोग बच जाएंगे। पूरी खबर पढ़िए

डीजीपी बोले- पुलिस पूरी तरह से सतर्क इस बार 64 साल के बाद होली रमजान के जुमे के दिन मनाई जाएगी। इस देखते हुए पुलिस अलर्ट है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने दैनिक भास्कर से कहा कि होली और उसके साथ पड़ने वाली जुमे की नमाज को लेकर विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। जो संवेदनशील जिले हैं, वहां विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। इसमें मुरादाबाद, संभल, रामपुर, मेरठ, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, बरेली जैसे जिले शामिल हैं। ———————

ये खबर भी पढ़िए-

यूपी में डेढ़ से 5 लाख में बिक रहीं लड़कियां: शरीर की बनावट से लगते हैं रेट, दलाल पाकिस्तान बॉर्डर तक करा रहे शादियां

‘अपनी मूंछें हटवा लो, 5 से 10 साल छोटे लगोगे। हम लड़के वालों के घर जाते हैं, तो डेढ़ से दो लाख रुपए तक लेते हैं। चाहे जयपुर हो या हरियाणा, हर जगह हमने शादी कराई है। हम बेच तो नहीं रहे हैं न, ये शादी हो रही है। ये प्रेम का सौदा है।’

यूपी के सोनभद्र, मिर्जापुर समेत कई जिलों में शादी के लिए नाबालिग लड़कियों का सौदा करने वाले दलालों ने यह बात कही। दलाल पश्चिम यूपी से लेकर हरियाणा-राजस्थान और पाकिस्तान बॉर्डर तक के अधेड़ युवकों की रुपए लेकर शादी करा रहे हैं। दैनिक भास्कर की टीम ने 20 दिन तक इसका इन्वेस्टिगेशन किया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version