छतरपुर जिला अस्पताल में डॉक्टर पर मरीज के साथ मारपीट का आरोप लगा। इसके बाद गुरुवार को डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी। इसकी वजह से सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ओपीडी सेवाएं बंद रहीं।17 अप्रैल को हुए घटनाक्रम के बाद डॉक्टर्स ने यह किया।
.
जानकारी लगते ही एसडीएम अखिल राठौर, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी और सीएमएचओ आरपी गुप्ता मौके पर पहुंचे। डॉक्टरों से बातचीत के बाद ओपीडी सेवाएं फिर से शुरू हुईं। एसडीएम अखिल राठौर ने बताया कि डॉक्टर के खिलाफ मरीज से मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।
डॉक्टर दूसरे पक्ष पर भी एफआईआर दर्ज करवाना चाहते थे, जो नहीं हुई। इसी कारण उन्होंने हड़ताल की।
तीन घंटे तक ओपीडी बंद रही। इसकी वजह से मरीजों को परेशान होना पड़।
हड़ताल से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चंदला निवासी रामावतार हाथ के प्लास्टर के फॉलोअप के लिए आए थे। पनौठा गांव की रामबाई अहिरवार हाथ-पैर के दर्द के इलाज के लिए सुबह 8 बजे से अस्पताल में थीं। दोनों को बिना इलाज के लौटना पड़ा।
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।