- Hindi News
- Career
- LIC Recruits 250 Apprenticeship Vacancies; Ordnance Factory Chanda Announces 135 Vacancies; UPSC CSE Mains Registration Begins
4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात LIC के हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में अप्रेंटिसशिप के 250 पदों पर भर्ती की और ऑर्डनेंस फैक्ट्री में टेन्योर बेस्ड डेंजर बिल्डिंग वर्कर के 135 वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात PM मोदी को मिलने वाले साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान की और टॉप स्टोरी में जानकारी UPSC CSE मेन्स रजिस्ट्रेशन की।
करेंट अफेयर्स
1. PM मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान मिला
16 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’ मिला।
साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया।
- अब तक 21 देश प्रधानमंत्री को अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं।
- मोदी साइप्रस जाने वाले तीसरे भारतीय प्रधानमंत्री हैं।
- इससे पहले 1983 में इंदिरा गांधी और 2002 में अटल बिहारी वाजपेयी ने इस देश का दौरा किया था।
2. जातीय जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी
16 जून को गृह मंत्रालय ने जातीय जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
केंद्र सरकार दो फेज में जातीय जनगणना कराएगी।
- नोटिफिकेशन के मुताबिक, पहले फेज की शुरुआत 1 अक्टूबर 2026 से होगी।
- पहले फेज में 4 पहाड़ी राज्य- हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में जातीय जनगणना होगी।
- वहीं, 1 मार्च, 2027 से दूसरा फेज शुरू होगा।
- दूसरे फेज में देश के बाकी राज्यों में जनगणना शुरू होगी।
- केंद्र ने 30 अप्रैल 2025 को जातीय जनगणना कराने का ऐलान किया था।
3. विमेंस वर्ल्ड कप 2025 का शेड्यूल जारी
16 जून को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC ने विमेंस वर्ल्ड कप 2025 का शेड्यूल जारी किया।
ICC ने एक्स (X) पर ट्वीट कर विमेंस वर्ल्ड कप 2025 का पूरा शेड्यूल जारी किया।
- भारत 12 साल के बाद विमेंस वर्ल्ड कप की मेजबानी करने जा रहा है।
- इससे पहले 2013 में भारत ने विमेंस वर्ल्ड कप हुआ था।
- विमेंस वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर को होगी।
- टूर्नामेंट के सभी मैच भारत के 4 शहरों- बेंगलुरु, इंदौर, गुवाहाटी, विशाखापट्टनम और श्रीलंका के कोलंबो में खेले जाएंगे।
- पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी या कोलंबो में (पाकिस्तान के पहुंचने पर निर्भर) और दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्टूबर को बेंगलुरु में होगा।
- फाइनल 2 नवंबर को बेंगलुरु या कोलंबो में खेला जाएगा।
दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप जॉब्स
1. LIC में अप्रेंटिसशिप के 250 पदों पर भर्ती
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में अप्रेंटिसशिप के 250 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार NATS के पोर्टल nats.education.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती के लिए एग्जाम 3 जुलाई 2025 को होगा। यह अप्रेंटिसशिप एक साल के लिए होगी।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री।
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 20 साल
- अधिकतम : 25 साल
- आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।
- उम्र की गणना 1 जून 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
फीस :
- जनरल, ओबीसी : 944 रुपए
- एससी/ एसटी : 708 रुपए
- पीडब्ल्यूबीडी : 472 रुपए
सिलेक्शन प्रोसेस :
- एंट्रेंस एग्जाम
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- पर्सनल इंटरव्यू
स्टाइपेंड :
- 12 हजार रुपए प्रतिमाह
2. ऑर्डनेंस फैक्ट्री में डेंजर बिल्डिंग वर्कर के 135 पदों पर भर्ती
ऑर्डनेंस फैक्ट्री, चंदा ने टेन्योर बेस्ड डेंजर बिल्डिंग वर्कर (DBW) के 135 पदों पर भर्ती निकाली है। ये नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जाएगी जो शुरुआत में एक साल के लिए होगी। इसे जरूरत और प्रदर्शन के आधार पर चार साल तक बढ़ाया जा सकता है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (NCVT) से प्राप्त नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए। मेन ट्रेड के तौर पर AOCP (Attendant Operator Chemical Plant) को मान्यता दी गई है।
- फीडर ट्रेड्स जैसे फिटर जनरल, मैकेनिस्ट, टर्नर, शीट मेटल वर्कर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, बॉयलर अटेंडेंट, मैकेनिक इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग मैकेनिक में से किसी एक ट्रेड में NAC सर्टिफिकेट होल्डर आवेदन कर सकते हैं।
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 18 साल
- अधिकतम : 40 साल
- आरक्षित वर्ग और पूर्व सैनिकों को मान्यता प्राप्त नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस :
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल एग्जाम
सैलरी :
- 19900 रुपए प्रतिमाह + डीए
अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप स्टोरी
1. UPSC CSE मेन्स रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन यानी UPSC सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा का रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हुआ। प्रीलिम्स क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट्स UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
एप्लिकेशन विंडो 25 जून, 2025 तक ओपन रहेगी। इससे पहले 11 जून को UPSC ने प्रीलिम्स एग्जाम क्लियर करने वाले कुल 14,161 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की थी।
2. राजस्थान बोर्ड के टॉपर्स की हवाई जहाज से यात्रा कराई जाएगी
राजस्थान बोर्ड के 10वीं और 12वीं दोनों के 19 टॉपर्स को हवाई जहाज से यात्रा कराई जाएगी। उन्हें मुंबई ले जाया जाएगा और वहां 3 दिन तक ऐतिहासिक और एंटरटेनिंग जगहों पर घुमाया जाएगा।
राजस्थान के डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
जालौर के फिलैंथरोपिस्ट भामाशाह मोहन लाल रताजी माली ये सफर करवा रहे हैं। ये बच्चे 10 अगस्त को हवाई जहाज से मुंबई के लिए रवाना होंगे।
ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें..
—————
सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें