अंकित श्रीवास्तव| जौनपुर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जौनपुर में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
जौनपुर में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना के सम्मान में आयोजित की गई।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने 100 मीटर लंबा तिरंगा लेकर मार्च किया। यात्रा सद्भावना पुल से शुरू हुई। कार्यकर्ता जोगियापुर होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुंचे। वहां से यात्रा शहीद स्तंभ तक गई। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारे लगाए। शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पण के साथ यात्रा का समापन हुआ।
अरुण सिंह ने कहा कि भारत ने सीमा पार हमलों को रोकने के लिए अपने अधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सेना को कार्रवाई की खुली छूट दी। सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर एक सोची-समझी रणनीति का परिणाम था।