हरदा के संयुक्त कलेक्टर संजीव नागू ने दस्तावेज लेखन सेवा के लिए नई दरों की घोषणा की है। इन दरों की सूची कलेक्ट्रेट के सूचना पटल पर प्रदर्शित कर दी गई है। नई दरों के अनुसार, सामान्य आवेदन जैसे शपथपत्र, प्रतिलिपि और निरीक्षण के लिए 50 रुपए शुल्क निर्धा
.
वसीयत, दत्तक प्राधिकार, मुख्तारनामा आम और विवाह-विच्छेद विलेख के लिए 250 रुपए का शुल्क तय किया गया है। 5 लाख रुपए तक के मूल्य वाले दस्तावेजों के लिए 500 रुपए और 5 लाख रुपए से अधिक मूल्य के दस्तावेजों के लिए 1000 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है।
निर्धारित दरों से अधिक राशि वसूलने पर होगी कार्रवाई कलेक्टर कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई स्टांप वेंडर निर्धारित दरों से अधिक राशि वसूलता है, तो उपभोक्ता कलेक्टर कार्यालय में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ऐसी शिकायतों पर संबंधित वेंडर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह दरें महानिदेशक पंजीयन, मध्य प्रदेश शासन भोपाल द्वारा तय की गई हैं।