झारखंड में आज मौसम साफ है लेकिन आठ और नौ दिसंबर को बारिश का पूर्वानुमान है।
झारखंड में एक बार फिर बारिश होगी। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से यह बारिश होगी। बंगाल की खाड़ी में वेस्टर्न डिस्टरबेंस बन रहा है, जिसका सीधा असर पूरे राज्य में पड़ेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आठ और नौ दिसंबर को बारिश होगी। आठ दिसंबर को राज्य
.
मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी और न्यूनतम तापमान बढ़ेगा। 10 दिसंबर से इसका असर समाप्त हो जाएगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में कमी आएगी जबकि अधिकतम तापमान थोड़ा बढ़ेगा।
राज्य में होगा आंशिक असर
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर झारखंड में होने की उम्मीद है। इसके बावजूद बारिश होगी। 8 दिसंबर को 10 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है जबकि 9 दिसंबर को गढ़वा, पलामू और लातेहार छोड़कर सभी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
13 डिग्री रहा रांची का तापमान
इधर मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। बीते 24 घंटे में मौसम की स्थिति देखें तो झारखंड का मौसम शुष्क रहा। राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा। यह सामान्य से करीब 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से करीब 2 डिग्री सेल्सियस नीचे है।
8 दिसंबर को राजधानी का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। वहीं अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 10 दिसंबर को राजधानी का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
मौसम का पूर्वानुमान
शनिवार : झारखंड के इस दिन का अधिकतम तापमान 25.94 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.84 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
रविवार : अधिकतम तापमान 26.52 डिग्री सेल्सियस रहेगा। न्यूनतम तापमान 12.83 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बादल छाए रहने की संभावना है।
सोमवार : इस दिन अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक कमी आ सकती है। अधिकतम तापमान 20.05 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। न्यूनतम तापमान 14.21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मंगलवार : 10 दिसंबर को अधिकतम तापमान 25.41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना व्यक्त की गई है। बादल छाए रहने की भी संभावना है।
बुधवार : अधिकतम तापमान 24.41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।