Homeछत्तीसगढUP-CG और ओडिशा में सक्रिय 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार: 5.60 लाख...

UP-CG और ओडिशा में सक्रिय 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार: 5.60 लाख रुपए का गांजा बरामद, अब पुलिस खरीदने वालों को भी पकड़ेगी – durg-bhilai News



दुर्ग पुलिस ने छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और ओडिशा में सक्रिय दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 28 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। जिसकी कीमत 5 लाख 60 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

.

दुर्ग एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि, 5 दिसंबर को उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि, जिला अस्पताल के आगे नल घर के पास दो लोग गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। एक टीम मौके पर पहुंची, जहां आरोपी शैलेंद्र कुमार पाठक (46) निवासी कबीर नगर उत्तर प्रदेश और शैलेष कुमार (24) निवासी कबीर नगर उत्तर प्रदेश को पकड़ लिया।​​​​​​​

ओडिशा से लाते थे गांजा

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि, आरोपी ओडिशा से गांजा सस्ते रेट पर लाते थे। इसके बाद इस गांजा को छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश राज्य में महंगे दामों में बेचते थे। पुलिस आरोपियों के पास से उन लोगों का पता भी लगाने में जुटी कि, वो यहां किन-किन लोगों को गांजे की सप्लाई करते थे।

…………………………………………

इससे संबंधित और भी खबरें पढ़िए

1- दुर्ग पुलिस ने पकड़ा 4.5 लाख का गांजा:5 आरोपी गिरफ्तार, पुड़िया बनाकर बेचते थे, दो कार, बाइक और मोबाइल फोन जब्त

दुर्ग पुलिस ने गांजा तस्करी के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से साढ़े चार लाख रुपए कीमत का 45 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। आरोपियों के पास से दो कार, एक बाइक, मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है, साथ ही उनके बैंक अकाउंट को भी फ्रिज किया है। ​​​​​​​यहां पढ़िए पूरी खबर

2 – दुर्ग में 11 लाख रुपए का गांजा जब्त:सुनसान जगह पर खड़ी थी डीआई गाड़ी, पुलिस पहुंची तो भाग गया ड्राइवर​​​​​​​

दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र के जेवरा सिरसा में एक डीआई गाड़ी में 112 किलो गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने जब गाड़ी को रोका, तो चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। जेवरा सिरसा चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।​​​​​​​ ​​​​​​​यहां पढ़िए पूरी खबर



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version