Homeउत्तर प्रदेशटीएससीटी में नव नियुक्त ब्लॉक पदाधिकारियों का हुआ स्वागत: 4 लाख...

टीएससीटी में नव नियुक्त ब्लॉक पदाधिकारियों का हुआ स्वागत: 4 लाख से अधिक सदस्यों वाली संस्था शिक्षकों और कर्मचारियों की करती है मदद – Ballia News


बलिया2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के हित में काम करने वाली एक निस्वार्थ संस्था है। रविवार को बलिया के नवानगर स्थित बीआरसी परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संगठन के जिला संरक्षक और अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रभाकर तिवारी की विदाई दी गई। साथ ही नव नियुक्त ब्लॉक पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

टीएससीटी के जिला संयोजक सतीश सिंह ने बताया कि संस्था का मूल मंत्र ‘सेवा परमो धर्मः’ है। जिला संरक्षक प्रभाकर तिवारी ने कहा कि वे शिक्षण कार्य से सेवानिवृत्त होने के बाद भी टीएससीटी से जुड़े रहेंगे। उन्होंने बताया कि यह संस्था उन परिवारों की मदद करती है, जिनके मुखिया का असमय निधन हो जाता है। प्रदेश में संस्था के चार लाख से अधिक सदस्य हैं।

कार्यक्रम में नवानगर, बेरुआरबारी, पंदह और सीयर ब्लॉक के नए पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। जिला संरक्षक प्रभाकर तिवारी और मंडल पासवर्ड रीसेट प्रभारी संजय कन्नौजिया को विशेष सम्मान दिया गया। जिला प्रवक्ता चन्द्रशेखर पासवान ने कहा कि नई ब्लॉक इकाइयां शिक्षकों और कर्मचारियों की हर संभव मदद करेंगी। कार्यक्रम का संचालन सह संयोजक लालजी यादव ने किया।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version