Homeउत्तर प्रदेशडीएम ने बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों का लिया जायजा: नाव से...

डीएम ने बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों का लिया जायजा: नाव से सरजू नदी में चल रहे ड्रेजिंग कार्य को देखा, समय से पूरा करने के निर्देश – Barabanki News


सरफराज वारसी | बाराबंकी3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बाराबंकी के सिरौलीगौसपुर में बाढ़ नियंत्रण की तैयारियां जोरों पर हैं। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बुधवार को सनांवा घाट के कहारन पुरवा का दौरा किया। उन्होंने नाव से पहुंचकर सरजू नदी में चल रहे ड्रेजिंग कार्य का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी के साथ बाढ़ खंड के अधिशाषी अभियंता एस के सिंह और सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद थे। बैराज यांत्रिक अनुरक्षण खंड वाराणसी के मैकेनिकल विभाग से सूर्यभूषण राय भी टीम में शामिल थे।

अधिकारियों ने 0 से 3 किलोमीटर के क्षेत्र में चल रहे कार्यों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने ड्रेजिंग कार्य की विस्तृत जानकारी लेते हुए गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम प्रीति सिंह, बीडीओ अदिति श्रीवास्तव, एसडीएम राम सनेही घाट और थाना प्रभारी टिकैत नगर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version