Homeराज्य-शहरडीजे प्रतिबंध के आदेश पर भड़के सामाजिक संगठन: कहा- 'चाहे फांसी...

डीजे प्रतिबंध के आदेश पर भड़के सामाजिक संगठन: कहा- ‘चाहे फांसी दे दो, डीजे-ढोल बजेगा’; CO अनुज चौधरी के बयान को बनाया आधार – Rewa News


रीवा कलेक्टर के डीजे पर प्रतिबंधात्मक आदेश को लेकर रीवा में भी बवाल छिड़ गया है। सामाजिक संगठनों ने ऐलान कर दिया है कि चाहे फांसी पर चढ़ा दो लेकिन डांस भी होगा और डीजे-ढोल-नगाड़े भी बजाएंगे। इसके लिए हम जेल जाने के लिए भी तैयार हैं। मामले पर अगस्त क्

.

दरअसल कुछ दिनों पहले यूपी के संभल में CO के पद पर पदस्थ अनुज चौधरी ने बयान दिया था कि जुम्मा साल में 52 बार आता है और होली साल में एक बार आती है। इसलिए जिन लोगों को रंग से परहेज है, वह होली के दिन बाहर न निकले।

रीवा में तेज डीजे पर प्रतिबंध

उधर बुधवार को कलेक्टर प्रतिभा पाल ने होली को देखते हुए एक आदेश जारी किया। प्रतिबंधात्मक आदेश में लिखा हुआ था कि बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं और रमजान का महीना भी चालू है। 13 और 14 मार्च को होली और धुलेंडी है। इसको देखते हुए पूरी तरह से रीवा जिले की सीमा में होली पर्व पर तेज आवाज में डीजे और डांस प्रतिबंधित किया जाता है। क्योंकि कई बार इस तरह के कृत्य से उपद्रव की स्थिति निर्मित होने की संभावना बनी रहती है। इस नियम को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाता है। नियम का उल्लंघन करने वाले पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर के जारी आदेश कॉपी।

ऐलान-डीजे-डांस और ढोल-नगाड़े सब बजाएंगे

अब इस पूरे मामले को लेकर सामाजिक संगठन अगस्त क्रांति मंच ने मोर्चा खोल दिया है। वहीं कलेक्टर के आदेश को तुगलकी आदेश बताया है और आदेश को डस्टबिन में डालने की बात कही है। इसके साथ ही प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि हम दोगुने उत्साह के साथ ढोल नगाड़े और डीजे पर हर साल की तरह ही त्योहार मनाएंगे।

पूरे मामले में अगस्त क्रांति मंच के संयोजक कुंज बिहारी तिवारी ने कहा कि ‘एक तरफ भाजपा की सरकार और नेता जनता को बरगलाने के लिए इस तरह की बातें करते हैं कि जुम्मा साल में 52 बार आता है और होली साल में एक बार। वहीं दूसरी तरफ होली में तानाशाही और अंग्रेजों की तरह आदेश जारी कर रहे हैं। जिसमें यह तय किया जा रहा है कि हम त्योहार कैसे मनाएं। ऐसे आदेश को हम डस्टबिन में डालते हैं।

उन्होंने कहा- रीवा में हम सभी वर्षों से होली का त्योहार मनाते आए हैं। आज तक कभी कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। लेकिन जिस तरह से हमें अपने त्योहार मनाने से रोका जा रहा है और उन पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। हम किसी भी सूरत में उन्हें मानने वाले नहीं है। हम इस बार भी डीजे और डांस के साथ पूरी मस्ती से त्योहार मनाएंगे। प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देना चाहते हैं कि हमारे होली के त्योहार में खलल डालने की कोशिश ना करें। प्रशासन हमें रोक सके तो रोक ले। रीवा और मऊगंज कलेक्टर को बताना चाहते हैं कि हमारे त्योहारों पर राजनीति ना करें।

एसपी बोले-हम करेंगे कड़ी निगरानी

उधर होली को लेकर एसपी विवेक सिंह ने कहा कि होली पर अधिकांश लोग शांतिपूर्वक त्योहार मनाते हैं। केवल एक प्रतिशत लोग ही उत्पाद करते हैं। जिन पर पुलिस कड़ी निगरानी रखेगी। लगातार ग्रस्त और पेट्रोलिंग के माध्यम से निगरानी की जाएगी। सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से पूरे उत्साह के साथ त्योहार मना सकते हैं। मैं सभी को होली और रमजान की शुभकामनाएं भी देता हूं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version