Homeविदेशडोनाल्ड ट्रम्प और मस्क की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज: बोले- ऑफिस में...

डोनाल्ड ट्रम्प और मस्क की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज: बोले- ऑफिस में उनका आखिरी दिन, लेकिन हमारे साथ हमेशा रहेंगे, कल मस्क ने पद से छोड़ा था


वॉशिंगटन डीसी4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मस्क ने गुरुवार को ट्रम्प के सलाहकार के पद से इस्तीफा दे दिया है। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

मस्क ने गुरुवार को ट्रम्प के सलाहकार के पद से इस्तीफा दे दिया है। (फाइल फोटो)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आज रात 11 बजे इलॉन मस्क के साथ व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि यह उनका आखिरी दिन है, लेकिन वे हमेशा हमारे साथ रहेंगे और हर तरह से हमारी मदद करेेंगे। ट्रम्प ने कहा कि मस्क शानदार है।

बता दें कि मस्क ने कल यानी गुरुवार को X पर पोस्ट कर ट्रम्प प्रशासन का साथ छोड़ने की जानकारी दी थी।

मस्क ने कहा कि स्पेशल गवर्नमेंट एम्प्लॉई के तौर पर मेरा समय पूरा हुआ। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प को धन्यवाद भी दिया।

ट्रम्प ने मस्क को डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) का जिम्मा दिया था। जिसका काम सरकार की फिजूलखर्ची कम करना था।

कार्यकाल खत्म होने से एक दिन पहले इस्तीफा

जानकारी के मुताबिक ट्रम्प ने राष्ट्रपति बनने के बाद DOGE प्रमुख के तौर पर मस्क की नियुक्ति 30 मई 2025 तक के लिए ही की थी। यानी जब मस्क ने इस्तीफा दिया, उसके एक दिन बाद ही उनका कार्यकाल खत्म हो रहा था।

ट्रम्प के ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ के खिलाफ थे मस्क

मस्क के इस्तीफे की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है, लेकिन वे उस बिल का विरोध कर रहे थे जिसे ट्रम्प ने बिग ब्यूटीफुल बताया था। मस्क ने कहा था कि DOGE का मकसद खर्चों में कटौती करना है और यह बिल उसके खिलाफ है।

मस्क राष्ट्रपति चुनाव के कैंपेन के समय से ही ट्रम्प के साथ थे। वे उनकी सभाओं में भी मौजूद रहते थे। तस्वीर 5 अक्टूबर 2024 को पेन्सिलवेनिया में ली गई थी।

‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ के 5 पॉइंट्स, जिससे मस्क नाराज

  1. इनकम टैक्स और एस्टेट टैक्स में 2017 में की गई कटौती को स्थायी बनाना, टैक्स कटौती को बढ़ाने का भी प्रस्ताव।
  2. ओवरटाइम और सोशल सिक्योरिटी इनकम पर टैक्स कटौती का प्रस्ताव। व्हाइट हाउस का कहना है कि सालाना 30 से 80 हजार डॉलर की कमाई वालों को अगले साल 15% कम टैक्स देना होगा।
  3. अवैध इमिग्रेशन रोकने के लिए बॉर्डर सिक्योरिटी और अमेरिकी सेना को मजबूत करने पर ज्यादा खर्च करना।
  4. सरकार में फिजूलखर्ची, धोखाधड़ी और दुरुपयोग रोकने के लिए कड़े इंतजाम।
  5. डेब्ट सीलिंग यानी सरकार कितना कर्ज ले सकती है, उसकी सीमा बढ़ाना। ये सीमा समय-समय पर बढ़ानी पड़ती है ताकि सरकार अपने बिल और खर्चे चुका सके।

मस्क की अगुआई वाले DOGE ने कई सरकारी विभागों की फंडिंग और नौकरियों में कटौती कर दी थी। इसके खिलाफ हजारों लोगों ने प्रदर्शन किए थे।

सरकार से अलग, ट्रम्प से भी दूरी के संकेत

मस्क ने DOGE छोड़ने से एक दिन पहले अमेरिकी टीवी चैनल CBS को दिए इंटरव्यू में कहा – राजनीति में जितना करना था कर लिया। अब चंदा नहीं दूंगा।

वॉशिंगटन पोस्ट को दिए इंटरव्यू में मस्क ने कहा था- फेडरल ब्यूरोक्रेसी की हालत जितनी सोची थी, उससे कहीं ज्यादा खराब है।

ये दोनों बयान संकेत है कि मस्क राजनीति से दूरी बनाएंगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मस्क अब सरकारी भूमिका से हटकर फिर से टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी अपनी कंपनियों पर ध्यान देने जा रहे हैं।

———————————–

मस्क से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

ट्रम्प के सामने भिड़े मस्क-रुबियो:इलॉन विदेश मंत्रालय में नौकरी में कटौती नहीं करने से नाराज, ट्रम्प ने विदेश मंत्री का बचाव किया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मौजूदगी में DOGE चीफ इलॉन मस्क और विदेश मंत्री मार्क रुबियो के बीच गुरुवार को कैबिनेट मीटिंग में बहसबाजी हुई। यह दावा न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में किया गया है। इस मौके पर 20 से ज्यादा अफसर मौजूद थे। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के बीच स्टाफ कटौती के मुद्दे पर बहस हुई। पूरी खबर यहां पढ़ें…

अमेरिका-यूरोप में टेस्ला कार जला रहे, भारत लाने की तैयारी:2025 में मस्क को ₹11 लाख करोड़ का नुकसान, इसकी 3 वजह

मस्क की नीतियों से नाराज अमेरिका और यूरोप के लोगों ने पिछले कुछ महीनों में उनकी इलेक्ट्रिक कार टेस्ला ​​को विरोध को तौर पर जलाया था। लगभग 4 महीने में 100 से ज्यादा कारें जलाई गई थीं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version