Homeझारखंडड्रीमलाइनर हादसे पर समाजसेवी उदय प्रताप सिंह ने जताया शोक, दिवंगत यात्रियों...

ड्रीमलाइनर हादसे पर समाजसेवी उदय प्रताप सिंह ने जताया शोक, दिवंगत यात्रियों को दी श्रद्धांजलि

धनबाद: अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की ड्रीमलाइनर फ्लाइट AI-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने पर समाजसेवी एवं श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे को अत्यंत दर्दनाक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा, “इस विमान हादसे में मारे गए सभी लोगों की आत्मा को भगवान शांति दे और उनके परिवारों को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं।”

सिंह ने बताया कि विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की भी मृत्यु की खबर अत्यंत दुखद और स्तब्धकारी है। उन्होंने कहा कि यह न केवल गुजरात बल्कि पूरे देश के लिए एक बड़ी क्षति है।

उदय प्रताप सिंह ने सरकार से दुर्घटना की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवारों को शीघ्र मुआवजा दिए जाने की मांग भी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version