Homeझारखंडनिवेश व कानून व्यवस्था पर विशेष ज़ोर: झारखंड के विकास को लेकर...

निवेश व कानून व्यवस्था पर विशेष ज़ोर: झारखंड के विकास को लेकर मयूर शेखर झा ने रखी अपनी बात

झारखंड के समग्र विकास और युवाओं के भविष्य को लेकर बेहतर झारखंड अभियान के संस्थापक एवं भाजपा नेता मयूर शेखर झा ने वंदे भारत न्यूज़ से विशेष बातचीत में राज्य में मजबूत कानून व्यवस्था, रोजगार सृजन और निवेश-मैत्री माहौल की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि, “झारखंड में उद्योग और निवेश तभी पनप सकते हैं जब शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण हो। राज्य में बेरोजगारी, पलायन और साइबर अपराध जैसी समस्याओं की जड़ अवसरों की कमी में है।”

स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर उन्होंने कोयला उद्योग और निजी कंपनियों की भूमिका अहम बताई। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा उर्वरक कारखाना स्थापित करने की योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलेगी और हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।

झा ने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, “वर्तमान सरकार में एक भी नया उद्योग नहीं आया है, जिससे युवाओं में निराशा है। सरकार को चाहिए कि वह निवेशकों का विश्वास बहाल करे और ठोस पहल करे।”

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल को जनकल्याणकारी और ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि हर वर्ग को योजनाओं का लाभ मिला है और भारत आज वैश्विक मंच पर मजबूती से खड़ा है।

अंत में, मयूर शेखर झा ने झारखंड के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए सभी राजनीतिक, सामाजिक व औद्योगिक हितधारकों से मिलकर काम करने का आह्वान किया।

https://vandebharattv.com/wp-content/uploads/2025/06/VN20250612_212812.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version