Homeउत्तर प्रदेशतिरंगे का अपमान करने वाला गिरफ्तार: मुजफ्फरनगर में देशद्रोह की स्टोरी...

तिरंगे का अपमान करने वाला गिरफ्तार: मुजफ्फरनगर में देशद्रोह की स्टोरी पोस्ट की थी, वासिक त्यागी को पुलिस ने पकड़ा – Muzaffarnagar News


वरुण शर्मा | मुजफ्फरनगर16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मुजफ्फरनगर पुलिस ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना चरथावल क्षेत्र के गांव पावटी खुर्द निवासी वासिक त्यागी ने अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करते हुए एक स्टोरी पोस्ट की थी।

पुलिस ने इस मामले में तत्काल संज्ञान लिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

शनिवार को पुलिस ने आरोपी वासिक त्यागी को पावटी मोड बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। वह शफीक त्यागी का पुत्र है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजने की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version