Homeबिहारदरभंगा में नाबालिग लड़की का अपहरण: मां ने दूसरे राज्य में...

दरभंगा में नाबालिग लड़की का अपहरण: मां ने दूसरे राज्य में बेचने की जताई आशंका, बोली- गांव के युवक ने बेटी को अगवा किया है – Darbhanga News


दरभंगा के सकतपुर इलाके से नाबालिग लड़की(14) के अपहरण का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता की मां ने FIR दर्ज कराई है। गांव के ही युवक पर अगवा करने का आरोप लगा है। परिजनों ने लड़की के बेचने की आंशका जताई है।

.

पीड़िता की मां ने बताया, ‘गांव के वार्ड नंबर 2 निवासी मो. ‎मुनीर ने बहला-फुसलाकर लड़की को अगवा कर लिया। 27 मई ‎को बेटी ट्यूशन पढ़ने गई थी। देर शाम तक घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। थक-हारकर थाने में रिपोर्ट कराई।’ मो.मुनीर के अलावा शंकर कामत, सुमन चौपाल, रौशन कामत और मोहम्मद शमशाद को आरोपी बनाया गया है।

महिला ने आशंका जताते हुए कहा…

इन लोगों ने मेरी बेटी को दूसरे राज्य में बेचने या अनैतिक कार्यों में धकेलने के लिए साजिश रची है। मुनीर मेरी बेटी से मोबाइल नंबर 9315700829 से वीडियो कॉल भी करवा रहा है। जिसमें वो बोल रही है कि अपनी मर्जी से उसके साथ आई हूं। बेटी पर मुझे भरोसा है, वो घर भाग नहीं सकती है।

इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक वीडियो और चैट वायरल हुआ है। जिसमें मुनीर कर रहा है कि लड़की खुद घर से भागकर आई है। चैट के जरिए पैसों की डिमांड की गई है। धमकी दी गई है कि केस वापस नहीं लिया गया तो आत्महत्या कर लेगा। ये सब मुनीर मेरी बेटी से जबरन करवा रहा है।

केस दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस

वहीं, इस संबंध में सकतपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि लड़की की मां ने आवेदन दिया है। जिसके आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है। एक वीडियो भी सामने आया है। मामले की छानबीन की जा रही है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version