भोजपुर के चौरी थाना क्षेत्र के चौरी गांव में आंधी-बारिश के बीच पुरानी दीवार गिर गई। जिसके मलबे में दबकर दादी-पोते की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से मलबे को हटाया और दोनों लाशों को बाहर निकाला।
.
मृतकों में चौरी थाना क्षेत्र के चौरी गांव वार्ड नंबर-12 निवासी बालदेव राम की 50 वर्षीय पत्नी कौशल्या देवी और विनय राम का 9 वर्षीय बेटा अंकित कुमार शामिल है।
दोनों रिश्ते में दादी-पोता लगते हैं। मृत छात्र अंकित कुमार तीसरी कक्षा का छात्र था।
मृतक कौशल्या के भतीजे कमलेश कुमार ने बताया कि गांव में कई साल पहले पुल बना था। उसकी दीवार कमजोर हो गई थी। दीवार आज के समय में जर्जर हो गई थी। गुरुवार की शाम अंकित कुमार गांव में स्थित बगीचे में खेल रहा था।
तभी तेज आंधी चलने लगी। जिसके बाद उसकी दादी कौशल्या देवी उसे खोजने के लिए बगीचे में गई थी। पोते अंकित कुमार को लेकर वापस घर लौट रही थी और लौटने के क्रम में दोनों दीवार से सट कर गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी के कारण दीवार दोनों पर गिर गई।
मलबे से दोनों की लाशें निकाली गईं।
अंकित दो भाई में बड़ा था
परिजन और स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में करवाया। मृत छात्र अंकित कुमार अपने दो भाई में बड़ा था। उसके परिवार में मां और भाई अविनाश कुमार है। घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है।