Homeबिहारशिवहर सदर अस्पताल में 4 पोस्ट ग्रेजुएट सीटें आवंटित: स्त्री रोग...

शिवहर सदर अस्पताल में 4 पोस्ट ग्रेजुएट सीटें आवंटित: स्त्री रोग विभाग को मिला फायदा, एनेस्थिसियोलॉजी का अप्रैल में होगा निरीक्षण – Sitamarhi News


राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) ने शिवहर के सरोजा सीताराम सदर अस्पताल को स्त्री रोग एवं प्रसूति विज्ञान में 4 पोस्ट ग्रेजुएट सीटें आवंटित की हैं। यह जानकारी सिविल सर्जन और अधीक्षक डॉ. देवदास चौधरी ने दी।

.

डॉ. चौधरी ने बताया कि एनेस्थिसियोलॉजी विभाग में भी पीजी सीटों के लिए एनबीई की टीम 11 अप्रैल 2025 को निरीक्षण करेगी। जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

अस्पताल के सभी कर्मचारियों में उत्साह

डॉक्टर ने कहा कि यह जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में एक नया मील का पत्थर साबित होगा। इस सफलता से अस्पताल के सभी कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। यह मान्यता अस्पताल की गुणवत्तापूर्ण सेवाओं को प्रमाणित करती है। इससे भविष्य में जिले की चिकित्सा व्यवस्था और बेहतर होगी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version