Homeदेशदिल्ली चुनाव अपडेट्स: कांग्रेस नेता बोले- एग्जिट पोल में AAP को...

दिल्ली चुनाव अपडेट्स: कांग्रेस नेता बोले- एग्जिट पोल में AAP को कम आंका गया, भाजपा बोली- हमने केजरीवाल को हरा दिया


  • Hindi News
  • National
  • Delhi Vidhan Sabha Election LIVE 2025 Update; Arvind Kejriwal | BJP AAP Congress

नई दिल्ली1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आएंगे।

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए वोटिंग बुधवार को हो गई है। 60.42% लोगों ने इस बार वोट डाले हैं। शाम को वोटिंग खत्म होने के बाद 11 एग्जिट पोल आए। 9 में भाजपा को बहुमत तो 2 में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनने का अनुमान है।

पोल ऑफ पोल्स में भाजपा को 39, AAP को 30 और कांग्रेस को एक सीट मिलती दिख रही है। JVC और पोल डायरी के एग्जिट पोल में अन्य को भी 1-1 सीट मिलने के आसार हैं।

एग्जिट पोल पर 3 बयान

AAP नेता सोमनाथ भारती ने कहा- पिछली बार कुछ चैनलों ने दिखाया था कि भाजपा को 62 सीटें और AAP को 8 सीटें मिलेंगी, लेकिन बिल्कुल उल्टा हुआ। मुझे लगता है कि हमें इंतजार करना चाहिए। हम पिछली बार का रिकॉर्ड तोड़ दें तो आश्चर्य नहीं होगा।

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा- एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा सरकार बना सकती है, लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने AAP को कम करके आंका है। उन्होंने AAP को बहुत कमजोर पेश किया है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि उनकी हालत इतनी खराब होगी।

भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा- हम पहले दिन से कह रहे थे कि भाजपा दिल्ली में सरकार बनाएगी। सभी एग्जिट पोल संकेत दे रहे हैं कि भाजपा सरकार बनाएगी। हमने अरविंद केजरीवाल और उनकी भ्रष्ट सरकार को हरा दिया है।

दिल्ली चुनाव पर 11 एजेंसियों के एग्जिट पोल…

दिल्ली चुनाव के दिनभर के अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

लाइव अपडेट्स

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

TMC सांसद बोले- कांग्रेस को कुछ विचार-विमर्श करना चाहिए

TMC सांसद कीर्ति आजाद ने कहा- अगर वाकई बीजेपी सरकार बना रही है, तो कांग्रेस को कुछ विचार-विमर्श करना चाहिए। वे हरियाणा और महाराष्ट्र में हार गए। लोकसभा चुनावों में हमें इतनी अच्छी बढ़त मिली, लेकिन कांग्रेस हर जगह (राज्य चुनावों में) क्यों हार रही है?

उन्होंने कहा- इस पर विचार करना होगा कि क्या कांग्रेस को भारतीय गठबंधन का नेतृत्व जारी रखना चाहिए?

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे

दिल्ली विधानसभा चुनाव का प्रचार 3 फरवरी की शाम 5 बजे थम गया था। बुधवार यानी 5 फरवरी को वोटिंग हुई। अब 8 फरवरी को रिजल्ट आएगा। वोटिंग के बाद AAP, भाजपा, कांग्रेस के नेता अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version