Homeदेशलुधियाना में होली-जुमे पर 2 पक्ष भिड़े: एक-दूसरे पर पथराव किया,...

लुधियाना में होली-जुमे पर 2 पक्ष भिड़े: एक-दूसरे पर पथराव किया, वाहनों में तोड़फोड़; मस्जिद के शीशे भी टूटे – Ludhiana News


लुधियाना में एक-दूसरे पर पथराव करते दोनों पक्षों के लोग।

पंजाब के लुधियाना की मियां मार्केट में होली और जुमे के दिन 2 पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर और बोतलें चली। झड़प में दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हुए हैं। घटनास्थल पर पुलिस के सीनियर अधिकारी पहुंचे गए हैं। CIA समेत कई थानों की पुलिस घटना स्थल प

.

विशेष समुदाय के लोगों का कहना है कि नमाज अदा करते वक्त कुछ शरारती लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया। इस दौरान कई वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई है। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि मस्जिद की तरफ पहले ईंट फेंकी गई।

इसमें पथराव और मस्जिद की खिड़कियों के शीशे टूटने के वीडियो भी सामने आए हैं। मामला शाम साढ़े 4 बजे का है।

मस्जिद में खिड़कियों के टूटे शीशे।

मुस्तकीम बोले- शरारती तत्वों ने​​​​​​​ हमला किया विशेष समुदाय के नेता मोहम्मद मुस्तकीम ने बताया कि बिलाल मस्जिद में दोपहर 1 बजे जुमे की नमाज अदा हो रही थी। इस दौरान शरारती तत्वों ने मस्जिद के बाहर हुड़दंगबाजी की। इसके बाद शाम करीब साढ़े 4 बजे दोबारा नमाज अदा की जा रही थी। उस दौरान शरारती तत्वों की भीड़ ने मस्जिद पर हमला कर दिया। मस्जिद और नमाजियों पर पत्थरों के साथ शीशे की बोतलें बरसाई गईं। इसमें समुदाय के 6 से 7 लोग घायल हुए हैं। इनमें एक बच्चा भी शामिल है। घायलों को अस्पताल लाया गया।

लक्ष्मण बोले- पहले मस्जिद की तरफ से ईंट फेंकी गई दूसरे पक्ष के लक्ष्मण ने बताया कि मस्जिद से कुछ दूरी पर होली का कार्यक्रम चल रहा था। यहां DJ भी लगाया था। इस दौरान साढ़े 4 बजे के करीब मस्जिद की तरफ से उन पर ईंट फेंकी गई। गालियों भी निकाली गई। इस पर हमने भी अपने बचाव में पत्थर फेंके। 4 से 5 लोग घायल हुए हैं।

हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version