Homeमध्य प्रदेशदेवास में निगम ने नालियों पर बने अवैध अतिक्रमण हटाए: बारिश...

देवास में निगम ने नालियों पर बने अवैध अतिक्रमण हटाए: बारिश में जलजमाव की समस्या को देखते हुए अब नई नाली का होगा निर्माण – Dewas News


देवास में नगर निगम की टीम ने कार्रवाई कर नालियों पर बने अवैध ओटलों को हटाया।

देवास के बड़ा बाजार इलाके में नालियों पर अवैध अतिक्रमण की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शनिवार को नगर निगम की टीम ने कार्रवाई कर नालियों पर बने अवैध ओटलों को हटाया।

.

नालियों पर अतिक्रमण से बारिश में जल जमाव की समस्या

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, नालियों पर अतिक्रमण से बारिश में जल जमाव की समस्या बनी रहती थी। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। निगम के श्याम सुंदर रघुवंशी ने बताया कि इलाके में जल्द ही नई नाली का निर्माण करवाया जाएगा।

निगम ने जेसीबी मशीन की मदद से कच्चे-पक्के ओटलों को हटाया।

निगम ने जेसीबी से कच्चे-पक्के ओटलों को हटाया

निगम ने पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया था। कुछ लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। जिसके बाद निगम ने जेसीबी मशीन की मदद से कच्चे-पक्के ओटलों को हटाया। इस कार्रवाई से नालियों की सफाई का रास्ता साफ हो गया है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version