Homeमध्य प्रदेशदेवास में सिंहस्थ से पहले शिप्रा की साफ सफाई: जनप्रतिनिधियों और...

देवास में सिंहस्थ से पहले शिप्रा की साफ सफाई: जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने किया श्रमदान; नदी किनारे से हटाया कचरा, पानी से निकाली गाद – Dewas News


देवास में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शिप्रा नदी के शुद्धिकरण का अभियान शुक्रवार को शुरू किया गया। शिप्रा घाट पर मौजूद जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीणों ने श्रमदान किया। लोगों ने नदी किनारे के कचरे और पानी के अंदर की गाद निकालकर की सफाई

.

सिंहस्थ की तैयारी – कलेक्टर

कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किए गए जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस अभियान में सभी विभाग श्रमदान करेंगे। उन्होंने कहा कि शिप्रा नदी जहां से भी गुजरती है, वहां सफाई अभियान चलाया जाएगा। आगामी सिंहस्थ को देखते हुए जिले के सभी लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा।

कलेक्टर ने बताया कि शिप्रा नदी में मिलने वाले प्रदूषित जल को रोकने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। अधिकारियों का मुख्य लक्ष्य मां शिप्रा के जल को स्वच्छ रखना और सिंहस्थ की तैयारियों को पूरा करना है।

अधिकारियों का मुख्य लक्ष्य मां शिप्रा के जल को स्वच्छ रखना और सिंहस्थ की तैयारियों को पूरा करना है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version