Homeपंजाबदो दर्जन से अधिक कर्मचारी 20 साल से कम वेतन पर कर...

दो दर्जन से अधिक कर्मचारी 20 साल से कम वेतन पर कर रहे काम, पक्का करे मैनेजमेंट – Barnala News



.

वाटर सप्लाई दफ्तर के कर्मचारियों ने मैनेजमेंट के खिलाफ रोष प्रदर्शन निकाला। ये रोष प्रदर्शन कच्चा कॉलेज रोड, पक्का कॉलेज रोड, सदर बाजार आदि में निकाल कर जमकर नारेबाजी की।

इस मौके प्रधान अमरीक सिंह ने कहा कि दो दर्जन से अधिक कर्मचारी पिछले करीब 20 से 25 सालों से कच्चे तौर पर काम कर रहे हैं। उनका वेतन बेहद कम है लेकिन पक्के कर्मचारियों की तरह वह लगातार काम कर रहे हैं। बहुत से कर्मचारी रिटायर हो गए हैं। अब सरकार को उन्हें पक्की नौकरी देनी चाहिए। विधानसभा चुनाव से पहले सरकार आम आदमी पार्टी ने उनके साथ वादा किया था कि उन्हें पक्की नौकरी दी जाएगी। इसके साथ ही मेडिकल सहूलियत व अन्य सहूलियत भी उन्हें दी जाएं। उन्होंने कहा कि अगर उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया तो वह अपने संघर्ष को ओर तेज करेंगे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version