शिवम तिवारी | बांदा3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दो बाइक की टक्कर में 1 युवक की मौत।
बांदा के अमवा गांव के मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिसंडा थाना क्षेत्र के अमवा गांव निवासी हमीद खां (60) के रूप में हुई है।
दूसरी बाइक पर सवार हड़हा (नरैनी) निवासी इरशाद अली (23) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक के भतीजे अमजद खां ने बताया कि उनके चाचा खेती-किसानी का काम करते थे। हमीद अपने छोटे बेटे युसूफ की 13 अप्रैल को होने वाली शादी के लिए जेवर बनवाने बिसंडा जा रहे थे। इसी दौरान यह दुर्घटना हो गई।
घटना के बाद पुलिस ने दोनों घायलों को पहले बिसंडा पीएचसी भेजा। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने हमीद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।