भास्कर न्यूज । तेलो। चंद्रपुरा प्रखंड के नर्रा पंचायत में धूमधाम के साथ मड़ई पूजा हुई। इसके साथ सभी नर्रा पंचायत के किसान अपने खेतों में धान की बुवाई कर सकेंगे। मड़ई पूजा के फूलडरिया दशरथ महतो, नइया जीवलाल सिंह, उत्तम सिंह अलक सिंह ने मड़ई स्थान में बकर
.
मड़ई पूजा होने के बाद ही पूरे पंचायत के लिए अपने अपने खेतों में धान की बुआई करेंगे। मुखिया निरंजन महतो व फूलझरिया के दशरथ महतो ने कहा कि प्रत्येक साल मंडय पूजा होने के बाद ही पूरे नर्रा पंचायत के किसानों द्वारा धान की रोपाई किया जाता है। साथ ही इस पूजा से गांव में आने वाले सभी तरह के विपत्तियों से भी बचता है। मौके पर किशुन महतो, पंसस प्रतिनिधि सुरेश महतो, सुरेश तुरी, महेंद्र सिंह, राजू ठाकुर, चंद्रशेखर, लक्षमण महतो, बाबू सिंह, नापित, रथो महतो, बासुदेव पंडित, बिल्टू ठाकुर, अंशु कुमार आदि उपस्थित थे। मड़ई पूजा करते फूलडारिया दशरथ महतो।