Homeराज्य-शहरझोपड़ी पर बिजली गिरी, एक व्यक्ति घायल: घर के सामने बैठा...

झोपड़ी पर बिजली गिरी, एक व्यक्ति घायल: घर के सामने बैठा था, भिंड में धूल भरी हवा चली; लहार में 1 घंटे बारिश हुई – Bhind News


भिंड जिले के लहार में शनिवार दोपहर बाद लहार करीब एक घंटे बारिश हुई। जिले के कई इलाकों में बूंदाबांदी के बाद बादल थम गये। उमरी थाना क्षेत्र के बझाई गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

.

शनिवार शाम करीब 4:30 बजे उमरी थाना क्षेत्र के बझाई गांव में हल्की बूंदाबांदी के दौरान तेज बिजली चमकी।

इसी दौरान गांव के निवासी रामवीर पुत्र शिवदयाल कुशवाहा (42) अपने घर के सामने बनी झोपड़ी के नीचे बैठे थे। अचानक आकाशीय बिजली गिरी और वे उसकी चपेट में आ गए। हादसे में रामवीर बुरी तरह झुलस गए। परिजन और ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल भिंड लाया गया, जहां उपचार जारी है।

भिंड में चली धूलभरी हवाएं।

धूल भरी हवाएं चलीं शनिवार सुबह तेज धूप और गर्म हवाओं के साथ दिन की शुरुआत हुई। लोग उमस और गर्मी से बेहाल रहे। दोपहर 2 बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली। भिंड जिले के रौन, उमरी सहित कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं जिले के लहार क्षेत्र में करीब एक घंटे तक तेज बारिश दर्ज की गई। बारिश होती मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली हालांकि बारिश हमने के बाद उमस बढ़ गई वहीं बिजली सप्लाई व्यवस्था भी लड़खड़ा गई।

भिंड शहर में भी दोपहर 3 बजे के बाद तेज हवाएं चलने लगीं। हवाओं की गति 15 से 18 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। धूल भरी इन हवाओं से सबसे ज्यादा परेशानी दुपहिया वाहन चालकों को हुई। शहर का अधिकतम पारा 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटों के दौरान जिले में आंशिक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं, गर्मी और उमस से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version