Homeबिहारनाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को उम्रकैद: किशनगंज कोर्ट ने ₹50...

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को उम्रकैद: किशनगंज कोर्ट ने ₹50 हजार जुर्माना भी लगाया, पीड़िता को 5 लाख मुआवजा – Kishanganj (Bihar) News



किशनगंज में विशेष पोक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में सोमवार को अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कोढ़ोबाड़ी थाना क्षेत्र निवासी अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा सुनाया है। उस पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है, जिसे पीड़िता को दिया

.

अदालत ने पीड़िता को राज्य सरकार की ओर से 5 लाख रुपए मुआवजा देने का भी आदेश दिया है। यह फैसला विशेष न्यायाधीश दीपचंद्र पांडेय की अदालत ने सुनाया।

ढाई साल पुराना है मामला

यह मामला ढाई वर्ष पूर्व किशनगंज महिला थाना में दर्ज हुआ था। कांड संख्या 8/22 और पोक्सो वाद संख्या 41/22 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी के खिलाफ अदालत में लगातार सुनवाई हुई। सारे साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने उसे दोषी करार दिया।

मामले में विशेष लोक अभियोजक मनीष कुमार साह ने सजा के बिंदु पर मजबूत दलीलें पेश कीं। उन्होंने अदालत को बताया कि यह अपराध समाज के लिए अत्यंत घातक है और इसमें कठोर सजा जरूरी है।

कानून व्यवस्था का उदाहरण बना फैसला

इस सख्त फैसले से अदालत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि नाबालिगों और महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर अब कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। किशनगंज जिला अदालत का यह निर्णय समाज में कानून और न्याय के प्रति विश्वास को और मजबूत करता है। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने इस फैसले का स्वागत किया है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version