Homeराज्य-शहरनीमच में अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर जनकल्याण पर्व: पुलिस ने...

नीमच में अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर जनकल्याण पर्व: पुलिस ने निकाली महिला जागरूकता रैली; ASP ने दिखाई हरी झंडी – Neemuch News


नीमच में शुक्रवार को अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती को जनकल्याण पर्व के रूप में मनाया गया। इस दौरान पुलिस कंट्रोल रूम से एक वाहन रैली निकाली गई। एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

.

रैली के द्वारा महिला अपराधों की रोकथाम और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कंट्रोल रूम पर समाप्त हुई। महिला पुलिसकर्मियों ने विभिन्न बस्तियों में जाकर महिलाओं से सीधा संवाद किया।

ASP नवल सिंह सिसोदिया ने रैली को हरी झंडी दिखाई।

महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं के अधिकारियों को लेकर किया जागरूक।

कार्यक्रम में डीएसपी निकिता सिंह, यशस्वी सिंधे, आरआई विक्रम सिंह भदौरिया मौजूद रहे। इसके अलावा यातायात थाना प्रभारी उर्मिला चौहान, धर्मेंद्र सिंह गौड़ और अन्य महिला पुलिसकर्मी भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version