मंडला में भाजयुमो ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। शुक्रवार शाम नेहरू चौक पर कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन ईडी द्वारा दोनों नेताओं के खिलाफ दायर की गई चार्जशीट के समर्थन मे
.
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ईडी की कार्रवाई से बौखला गई है। वह देश की जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि नए भारत में भ्रांतियां फैलाकर और झूठ बोलकर कोई बच नहीं सकता। कानून सबके लिए समान है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह प्रदर्शन कांग्रेस की भ्रष्ट और देश विरोधी नीतियों के खिलाफ युवाओं का आक्रोश है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश को लूटने वालों को माफ नहीं किया जाएगा। जांच एजेंसियां विधि सम्मत कार्रवाई करेंगी।
कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आशीष झारिया, नगर अध्यक्ष शिवा रानू राजपूत समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। विनय मिश्रा, अंशुमाली शुक्ला, मंगलेश चक्रवर्ती, सौरभ गुप्ता और अन्य कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया।