पंजाब के अधिकतर शहरों में आज मौसम साफ रहेगा।
जून की शुरुआत हो गई है। नौतपा के 6 दिन गुजर चुके हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के बार-बार एक्टिव होने और आंधी-तूफान के कारण बार-बार तापमान भी लगातार गिरता रहा है। 2 जून को नौतपा खत्म हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिन भी लू चलने का कोई अनुमान नहीं है।
.
बीते 24 घंटों की बात करें तो तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़ौतरी दर्ज की गई। हालांकि, ये भी सामान्य के करीब बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में रिकार्ड किया गया, जहां पारा 44.1 डिग्री तक पहुंच गया।
पंजाब के लिए जारी अलर्ट।
पंजाब के 6 जिलों में आज बारिश
1 जून- पंजाब के 6 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में आज बारिश का अनुमान है। वहीं, अन्य पूरे पंजाब में तापमान सामान्य रहेगा।
2 जून- नौतपा के आखिरी दिन 14 जिलों में बारिश का अनुमान है। पठानकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर, नवांशहर, मोगा, बठिंडा, मानसा, बरनाला, संगरूर, पटियाला, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और रूपनगर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
पिछले 15 वर्षों में लू की स्थिति (2011–2025)
- 2011: एक भी दिन लू नहीं चली
- 2012: सिर्फ 1 दिन लू चली
- 2013: सिर्फ 1 दिन लू चली
- 2014: लू का कोई असर नहीं
- 2015: लू नहीं चली
- 2016: कुल 2 दिन लू चली
- 2017: सिर्फ 1 दिन लू
- 2018: सिर्फ 1 दिन लू
- 2019: सिर्फ 1 दिन लू
- 2020: 3 दिन लू चली
- 2021: एक भी दिन लू नहीं
- 2022: लू का कोई रिकॉर्ड नहीं
- 2023: लू नहीं चली
- 2024: 6 दिन लू चली (हाल के वर्षों में सबसे ज़्यादा)
- 2025 (अब तक): अब तक 1 दिन भी लू नहीं चली
पंजाब का अधिकतम तापमान।
पंजाब में आज मौसम
अमृतसर- आज हल्के बादल छाने व बारिश का अनुमान है। तापमान 28 से 38 डिग्री के बीच रह सकता है।
जालंधर- आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 24 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है।
लुधियाना- आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 29 से 39 डिग्री के बीच रह सकता है।
पटियाला- आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 30 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है।
मोहाली- आज हल्के बादल छाने व बारिश का अनुमान है। तापमान 28 से 38 डिग्री के बीच रह सकता है।