Homeहरियाणापंचकूला की 2 विधानसभा सीटों पर वोटिंग आज: 19 उम्मीदवार, 4.38...

पंचकूला की 2 विधानसभा सीटों पर वोटिंग आज: 19 उम्मीदवार, 4.38 लाख मतदाता, 445 पोलिंग बूथ बनाए गए – Panchkula News



हरियाणा की पंचकूला जिले की 2 विधानसभा सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू होगी। मतदान प्रक्रिया शाम 6 बजे तक चलेगी। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा। जिले में कुल वोटरों की संख्या 4 लाख 38 हजार 245 है। यहां कुल 445 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।

.

दोनों विधानसभा सीटों में कुल 18 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। पंचकूला में 11 और कालका में 7 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

पंचकूला में भाजपा के ज्ञानचंद गुप्ता और चंद्रमोहन बिश्नोई के बीच मुकाबला है। कालका में कांग्रेस के प्रदीप चौधरी और भाजपा की शक्ति रानी शर्मा चुनावी मैदान में हैं।

पंचकूला पुलिस की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से धारा 163 लागू की गई है। इसके अलावा, अंतरराज्यीय बॉर्डर पर स्पेशल नाके लगाए गए हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version