Homeहरियाणापंचकूला में भाजपा का प्रदेश कार्यालय होगा शिफ्ट: 6 अप्रैल को...

पंचकूला में भाजपा का प्रदेश कार्यालय होगा शिफ्ट: 6 अप्रैल को CM सैनी करेंगे उद्घाटन, मोहन लाल बड़ौली रहेंगे शामिल – Panchkula News



भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया।

भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश कार्यालय 6 अप्रैल को रोहतक से पंचकूला स्थानांतरित होगा। मंगल कमल रोहतक से पंच कमल पंचकूला में शिफ्ट होने वाले कार्यालय का उद्घाटन हवन-पूजन के साथ होगा। भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमं

.

प्रदेश कार्यालय रोहतक में था स्थापित

उन्होंने कहा कि डॉ. मंगल सेन के निधन के बाद पार्टी का प्रदेश कार्यालय रोहतक में स्थापित किया गया था। इससे पहले यह चंडीगढ़ में था। पूनिया ने बताया कि 6 अप्रैल से पंचकमल कार्यालय से ही पार्टी की प्रदेश स्तरीय प्रशासनिक गतिविधियां संचालित होंगी।

विशेष कार्यक्रमों की योजना बनाई

भाजपा अपना स्थापना दिवस भी इसी दिन मनाएगी। पार्टी ने 6 से 14 अप्रैल तक विशेष कार्यक्रमों की योजना बनाई है। हरियाणा के 20,629 बूथों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा। साथ ही सभी बूथों पर सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version