Homeराज्य-शहरपंजाब के कैबिनेट मंत्री सोंधी कांग्रेस पर भड़के: बोले-500 करोड़ के...

पंजाब के कैबिनेट मंत्री सोंधी कांग्रेस पर भड़के: बोले-500 करोड़ के नशे सहित कांग्रेस का सर्किल प्रधान गिरफ्तार हुआ, जिसके लिंक पाकिस्तान से – Chandigarh News


चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री सोंधी।

चंडीगढ़ में आज आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंधी ने एक अहम प्रेसवार्ता की। जिसमें उन्होंने पंजाब में नशे की रोकथाम को लेकर अहम चर्चा की और कांग्रेस व बीजेपी पर निशाना साधा। ये प्रेसवार्ता चंडीगढ़ के सेक्टर-39 में रख

.

कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंधी ने सबसे पहले दैनिक भास्कर द्वारा छापी गई 100 किलो हेरोइन की खबर को दिखाया और उक्त मामले में कांग्रेस के नेता शामिल होने के आरोप लगाए। उक्त खबरों की कटिंग दिखाने के बाद सोंधी ने कहा- इन खबरों से बीजेपी और कांग्रेस की पोल खुलती है।

पुलिस द्वारा बरामद किया गया 500 करोड़ का नशा।

500 करोड़ के नशे की बरामदगी पर कांग्रेस पर साधा निशाना

कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंधी ने कहा- बीते दिनों अमृतसर के बाबा बकाला में कांग्रेस के सर्किल प्रधान नवजोत सिंह लहौरिया को गिरफ्तार किया था। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस की टीम द्वारा जब रेड की गई तो वहां से 105 किलो हेरोइन, 31.93 किलो कैफीन, 17 किलो डीएमआर, 5 विदेशी पिस्तौल और 1 देसी पिस्तौल बरामद किया था।

सोंधी ने कहा- ये बहुत गंभीर मुद्दा है कि कांग्रेस जैसी पार्टी के साथ संबंध रखने वाले एक व्यक्ति से इतनी मात्रा में नशा मिला हो। मगर ये मामला तो तब संगीन हुई, जब जांच में पता चला कि पाकिस्तान से उक्त खेप पहले जम्मू पहुंची और वहां से पंजाब में। सोंधी ने कहा- उक्त नशे की मार्केट वैल्यू करीब 500 करोड़ रुपए की है।

बीते दिनों गिरफ्तार की गई पूर्व एमएलए।

बीजेपी के पूर्व MLA सत्कार कौर के मामले में साधा निशाना

नशा तस्करी के आरोप में बीते दिनों पंजाब पुलिस ने फिरोजपुर देहात की पूर्व विधायक सतकार कौर को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद बीजेपी ने 6 साल के लिए पार्टी से सत्कार कौर को निष्कासित कर दिया था। इसे लेकर सोंधी ने जमकर बीजेपी पर निशाना साधा और उनकी कार्यशैली पर सवाल खड़े किए।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version