Homeराज्य-शहरपंजाब में आज हीटवेव का रेड अलर्ट: कल से आंधी की...

पंजाब में आज हीटवेव का रेड अलर्ट: कल से आंधी की संभावना, तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक, बठिंडा सबसे गर्म – Punjab News


पंजाब चंडीगढ़ में हीटवेव का रेड अलर्ट है। लोगों को घरों पर रहने की हिदायत।

पंजाब में अभी भीषण गर्मी पड़ रही है। अगले दो दिनों तक मौसम इसी तरह का बना रहेगा। मौसम विभाग की तरफ से आज भी हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। एक पश्चिमी विक्षोभ आज से सक्रिय हो रहा है, जो मौसम को प्रभावित करेगा।

.

हालांकि, पिछले 24 घंटों में राज्य के तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद, यह सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक बना हुआ है। राज्य में बठिंडा सबसे गर्म रहा है, जहां तापमान 46.8 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, बिजली की मांग 16300 मेगावाट दर्ज की गई।

जबकि बुधवार को 16 हजार 836 मेगावाट थी। जो कि एक रिकॉर्ड है। कई इलाकों में लोगों को बिजली कटौती का सामना भी करना पड़ रहा है। हालांकि विभाग का दावा है कि हमारी 17 हजार मेगावाट तक बिजली की क्षमता है। साथ ही हर स्थिति से निपटने को तैयार है। चंडीगढ़ में 41.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

पंजाब में आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौमस।

पंजाब के आठ जिलों में आज हीटवेव का रेड अलर्ट

आठ जिलो में हीटवेव का रेड अलर्ट

आज मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान राज्य को तीन हिस्सों में बांटा गया है, जिसके अनुसार मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, अमृतसर, तरनतारन, मानसा और फिरोजपुर में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां रात के समय भी तापमान अधिक रहने की संभावना है।

वहीं, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में कुछ स्थानों पर हीटवेव और रात को अधिक गर्मी रहने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, पहाड़ों से सटे पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, मोगा, संगरूर, रूपनगर और पटियाला में भी हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक चल रह है।

कल से आंधी की भी संभवना

मौसम विभाग के मुताबिक 14 और 15 जून को कुछ स्थानों पर लू चलने व हलकी बारिश की संभावना है। 18 तारीख तक अलग-अलग स्थानों पर पर गरज के साथ तूफान, बिजली गिरने व तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। इसके बाद बारिश की संभावना है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version