अहमदाबादकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया था।
अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे। हादसे में केवल एक यात्री के जिंदा बचने की बात आई है। मारे गए 241 लोगों में 169 भारतीय, 52 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक और 12 क्रू मेंबर्स शामिल हैं।
हादसे से पहले डॉक्टर दंपती की आखिरी सेल्फी ली थी, तो वहीं पति से मिलने जा रही खुशबू की घर से भावुक विदाई मिली थी। इधर, पायल डॉक्टर बनने तो अभिनव पत्नी-बच्चे को लेने जा रहे थे। अहमदाबाद हादसे की ऐसी ही 12 कहानियां……..
1. डॉक्टर दंपती और 3 बच्चों की मौत
बांसवाड़ा की डॉक्टर डॉ. कोनी व्यास अपने पति डॉक्टर प्रतीक जोशी और बच्चों के साथ।
हादसे के वक्त विमान में बांसवाड़ा के डॉक्टर दंपती डॉ. कोमी व्यास और पति डॉ. प्रतीक जोशी अपने तीन बच्चों प्रद्युत, मिराया और नकुल भी बैठे थे। डॉ. कोमी ने एक महीने पहले उदयपुर के पेसिफिक हॉस्पिटल की जॉब छोड़ी थी और पति के साथ ही रहने के लिए लंदन जा रही थीं।
डॉ. प्रतीक लंदन में एक निजी अस्पताल से जुड़ने वाले थे और डॉ. कोमी को भी वहीं नई नौकरी जॉइन करनी थी। इसीलिए उन्होंने तीनों बच्चों को भी लंदन शिफ्ट होने के लिए मना लिया था। परिवार ने बच्चों की पढ़ाई और भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा फैसला लिया था। लेकिन विमान हादसे में पांचों की मौत हो गई।
उनकी हादसे से पहले की सेल्फी भी सामने आई है।
प्लेन के उड़ान भरने से पहले डॉक्टर दंपती ने तीन बच्चों के साथ ये सेल्फी ली थी, जो आखिरी हो गई।
2. खुशबू की 4 महीने पहले शादी हुई, पति से मिलने लंदन जा रही थी
खुशबू कंवर की अहमदाबाद एयरपोर्ट के बाहर पिता के साथ आखिरी फोटो।
राजस्थान के बालोतरा जिले की रहने वाली खुशबू कंवर अपने पति से मिलने लंदन जा रही थी, उनके पति वहां डॉक्टर हैं। खुशबू की शादी सिर्फ 4 महीने पहले 18 जनवरी को हुई थी। उनका एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो उसने घर से एयरपोर्ट के लिए रवाना होते वक्त रिकॉर्ड किया था। इस वीडियो में खुशबू भावुक नजर आ रही हैं। वह अपने माता-पिता, भाई-बहनों और रिश्तेदारों से गले मिलती हैं. हाथ जोड़कर कार में बैठकर विदा ले रही हैं।
3. लंदन घूमने जा रहे थे भाई-बहन
राजस्थान उदयपुर के मार्बल व्यवसायी संजीव मोदी का बेटा शुभ और बेटी शगुन भी प्लेन में सवार थे। वे लंदन घूमने जा रहे थे। भाई-बहन एमबीए करने के बाद पिता का बिजनेस संभाल रहे थे।
सहेली नगर स्थित उनके मकान पर उदयपुर जिला कलेक्टर नमित मेहता पहुंचे और घटना की जानकारी ले रहे हैं। साथ ही आस-पड़ोस सहित रिश्तेदार भी यहां पहुंच रहे हैं। हादसे का पता चलते ही संजीव मोदी अहमदाबाद रवाना हो गए।
उदयपुर के भाई-बहन शुभ और शगुन की भी हादसे में जान चली गई है।
4. पत्नी-बच्चे को वापस भारत लाने जा रहे थे बिजनेसमैन बीकानेर में श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक रहे किशना राम नाई के नाती अभिनव परिहार की भी प्लेन क्रैश में मौत हो गई, वे लंदन में बिजनस करते थे। अभिनव ने पांच दिन पहले ही अहमदाबाद में ट्रेडिंग के व्यवसाय के लिए ऑफिस खोला था और यहीं शिफ्ट हो रहे थे। वह लंदन से पत्नी श्वेता और बेटे विहान को लेने जा रहा थे ताकि इंडिया में स्थायी रूप से रह सकें।
अभिनव परिहार बीकानेर में श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक रहे किशना राम नाई के नाती थे।
5. पायल MBBS मे एडमिशन लेने जा रही थी पायल खटीक का बचपन से डॉक्टर बनने का सपना था। लंदन के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में MBBS में एडमिशन लेने जा रही थीं। वे अपने पूरे परिवार के साथ गुजरात के हिम्मतनगर में रहती थीं, लेकिन मूल रूप से उदयपुर जिले के गोगुंदा क्षेत्र की निवासी थीं। पढ़ाई को लेकर उनमें जबरदस्त उत्साह था और यह उनका पहला विदेश दौरा था।
पायल का बचपन से डॉक्टर बनने का सपना था।
6. जयेशभाई के 2 बेटे हैं, बिजनस पार्टनर से मिलने जा रहे थे गुजरात के सूरत के रहने वाले 26 साल के जयेशभाई दामजीभाई गोंडलिया अपने बिजनस पार्टनर से मिलने लंदन जा रहे थे। वे फ्लाइट की सीट नंबर 54 पर बैठे थे। जयेश अपनी पत्नी सोनल और दो बेटों धर्म और विवान के साथ रहते थे, उनका पोरबंदर आर्केड में स्टूडेंट वीजा का ऑफिस है।
जयेशभाई के दो छोटे बच्चे हैं, वह अपने परिवार के साथ सूरत में रहते थे।
7. शादी में लंदन से बड़ोदरा आई थी मां-बेटी
26 वर्षीय सादिकाबेन मोहम्मद मियां सेठवाला और उनकी ढाई साल की बेटी फातिमा।
हादसे में जान गंवाने वालों में वडोदरा के वाडी इलाके के सेठवाला परिवार के भी दो सदस्य हैं। इनकी 26 वर्षीय सादिकाबेन मोहम्मद मियां सेठवाला और उनकी ढाई साल की बेटी फातिमा ब्रिटेन से वडोदरा आईं थी। सादिकाबेन अपने देवर की शादी में आईं थीं।
12 जून की सुबह 7 बजे सास, माता-पिता और भाई उन्हें अहमदाबाद एयरपोर्ट छोड़ने गए। परिवार जब अहमदाबाद से वडोदरा लौट रहा था, तभी रास्ते में उन्हें विमान दुर्घटना की खबर मिली। सभी लोग तुरंत अहमदाबाद लौट आए। सादिकाबेन और फातिमा के शवों की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
8. लॉरेंस पिता के अंतिम संस्कार करके लौट रहे थे
लॉरेंस डेनियल क्रिश्चियन फ्लाइट से पहले मां के साथ।
हादसे में लॉरेंस डेनियल क्रिश्चियन की भी मौत हुई है, वह लंदन में काम करते हैं। लॉरेंस अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने गुजरात के मणिनगर आए थे। लॉरेंस आज लंदन लौट रहे थे। उनका सीट नंबर 37 था। उन्हें एयरपोर्ट छोड़ने उनकी मां आई थी।
9. मां को यकीन नहीं हो रहा, बेटी अब नही रहीं
एनगंथोई ने 19 साल की उम्र में ही केबिन क्रू की जॉब करना शुरू कर दिया था।
मणिपुर के अवांग लेइकेई निवासी 22 वर्षीय नगनथोई शर्मा कोंगब्राइलाटपम की मां बदहवास होकर एलबम को पलट रही थी। चीखकर कह रहीं थी कहां गई बेटी? नगनथोई इसी फ्लाइट में एयर होस्टेस थीं।
बहन गीतांजलि ने बताया कि हम तीन बहनें हैं। एयरहोस्टेस बनना नगनथोई का सपना था। इंटरनेट बैन के कारण, हम वीडियो चैट नहीं कर सके। उसने मैसेज किया कि वह लंदन जा रही है और संपर्क नहीं हो पाएगा। 15 जून को लौटने के बात कही। मैंने उसे शुभकामनाएं दी। बाद में एक परिचित के फोन से घटना के बारे में पता चला।
10. आगरा के दंपती इंग्लैंड घूमने जा रहे थे
नीरज लवानिया और उनकी पत्नी अपर्णा लवानिया आगरा में अकोला कस्बे के रहने वाले थे
विमान हादसे में आगरा के कपल की मौत हो गई। नीरज लवानिया और उनकी पत्नी अपर्णा लवानिया आगरा में अकोला कस्बे के रहने वाले थे। नीरज के बड़े भाई सतीश लवानिया ने बताया, नीरज वडोदरा स्थित एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते थे। कई साल पहले वह वहीं पर शिफ्ट हो गए थे। वह अपनी पत्नी अपर्णा को लंदन घुमाने ले जा रहे थे। उनका 10 दिन का टूर था।
11. हादसे से पहले मां को गुड मॉर्निंग मैसेज भेजा
दीपक पाठक महाराष्ट्र के ठाणे के रहने वाले थे।
विमान में ठाणे के रहने वाले दीपक पाठक भी क्रू मेंबर के तौर पर मौजूद थे। हादसे से पहले उन्होंने अपनी मां को फोन कर ‘गुड मॉर्निंग’ कहा था। हादसे के बाद फोन बजता रहा। पर जवाब नहीं मिला। बहन ने बताया हम अक्सर बात नहीं कर पाते थे, लेकिन मैं और मां नियमित रूप से उसकी बातें करते थे, जैसे कि वह कहां है, लौट आया है।
उसकी भी कोशिश रहती थी कि मां से दो मिनट तो बात हो ही जाए। आज भी ऐसा ही हुआ। मां तो मानने को तैयार ही नहीं कि दीपक चला गया। चार साल पहले ही तो उसकी शादी हुई थी। सब बिखर गया।
12. बेटी से मिलने जा रही थी मां
हादसे में बाबैन की अंजू शर्मा (55) भी नहीं रहीं शादी के बाद से पिछले साढ़े 3 दशक से वड़ोदरा में रह रही थी अंजू शर्मा बड़ी बेटी निम्मी शर्मा से मिलने के लिए लंदन जा रही थी।
लंदन में वह बेटी के साथ 6 माह रहने जा रहीं थीं। अंजू शर्मा की दो बेटियां हैं। छोटी बेटी हनी वड़ोदरा में रहती है। अंजू के भाई मिलन शर्मा फिल्म अभिनेता हैं। गांव में अंजू के बुजुर्ग माता-पिता रहते हैं। बीमार होने की वजह से उन्हें जानकारी नहीं दी गई। अंजू की शादी वर्ष 1990 में मूलरूप से पटियाला वासी पवन शर्मा के साथ हुई थी। पवन वड़ोदरा में कारोबारी थे। उनका निधन 5 साल पहले हो गया था।
———————————–
अहमदाबाद प्लेन हादसे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
1. देखिए अहमदाबाद प्लेन क्रैश PHOTOS में, सड़कों पर लाशें बिखरीं, शरीर जले-पहचानना मुश्किल गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन क्रैश में 100 से ज्यादा यात्री मारे गए हैं। अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान में 242 यात्री सवार थे। हादसे के बाद पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया। (पूरा हादसा देखने के लिए क्लिक करें)
2. अहमदाबाद सिविल अस्पताल में स्ट्रेचर कम पड़े तो हाथ ठेले से लेकर पहुंचे शव, अस्पताल में ओ निगेटिव ब्लड की कमी अहमदाबाद प्लेन क्रैश होने के बाद हादसे के शिकार लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया जा रहा है। अस्पताल में स्ट्रेचर कम पड़े तो हाथ ठेले से शवों को ले जाया जा रहा है। अस्पताल में ओ निगेटिव ब्लड की कमी होने के बाद ब्लड डोनेशन की अपील की है। (पल-पल की जानकारी के लिए क्लिक करें)
3. अहमदाबाद में प्लेन डॉक्टर हॉस्टल की 4 बिल्डिंग से टकराया:लंच के समय अतुल्य हॉस्टल में 50-60 इंटर्न डॉक्टर मौजूद थे, अब तक 6 शव मिले
अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन सिविल हॉस्पिटल के हॉस्टल की 4 बिल्डिंग से टकराया था। जिनमें रेजिडेंट डॉक्टर रहते थे। घटना के दौरान हॉस्टल में 50 से 60 इंटर्न डॉक्टर्स मौजूद थे। ज्यादातर मेस में लंच कर रहे थे। धमाके का असर इतना था कि अंदर मौजूद डॉक्टरों के शव भी टुकड़ों में बिखर गए। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)
4. भारत के 5 बड़े प्लेन हादसे: हरियाणा में दो प्लेन टकराए, 349 मौतें, कर्नाटक में खाई में गिरा अहमदाबाद प्लेन हादसे में अब तक 100 शव बरामद हुए हैं। हम आपको देश के 5 बड़े हादसों के बारे में बता रहे हैं। (पढ़ने के लिए क्लिक करें)
5. विजय रूपाणी 3 दिन पहले लुधियाना से लौटे थे:उपचुनाव में प्रचार किया, तीन साल से पंजाब-चंडीगढ़ BJP के प्रभारी थे
अहमदाबाद में क्रैश हुए एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन में पंजाब BJP के प्रभारी एवं गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का निधन हो गया। वह 3 साल से पंजाब और चंडीगढ़ BJP के प्रभारी थे। उन्होंने 3 दिन पहले लुधियाना में वेस्ट हलका के उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार जीवन गुप्ता के लिए प्रचार किया था। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)