Homeराज्य-शहरपंजाब में दिन में भी बढ़ने लगी ठंड: चंडीगढ़ का AQI 200...

पंजाब में दिन में भी बढ़ने लगी ठंड: चंडीगढ़ का AQI 200 पार, 28 अक्टूबर के बाद बदलेगा मौसम, बारिश की भी संभावना – Chandigarh News



पंजाब और चंडीगढ़ में सुबह शाम की ठंड के साथ ही अब दिन का तापमान भी कम होने लगा है। राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की कमी आई है। यह अब सामान्य के करीब पहुंच गया है। हालांकि पराली जलने के मामलों की वजह से वायु प्रदूषण बढ़ने लगा है।

.

चंडीगढ़ समेत पंजाब के कई जिलों का AQI स्तर बढ़ गया है। हालांकि चंडीगढ़ AQI पंजाब के सभी शहरों से ज्यादा है। वहीं, 200 को पार कर गया है। मौसम विभाग की मानें तो 28 तारीख के बाद मौसम बदलने के आसार है। इस दौरान हल्की बारिश भी हाे सकती है। साथ ठंड भी बढ़ेगी।

पटियाला का AQI 200 पार

पंजाब और चंडीगढ़ के अगर AQI स्तर की बात करे तो राजधानी में हालत खराब है। यहां पर सुबह पांच बजे 200 से अधिक AQI दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ में मुख्यरूप से तीन जगहों पर AQI का आंकलन किया जाता है। इस दौरान सेक्टर-22 का AQI 216, सेक्टर 25 का AQI 195 और सेक्टर 229 दर्ज किया है। जबकि पंजाब के पटियाला को छोड़कर किसी भी जगह का AQI स्तर 209 से अधिक नहीं है।

बठिंडा का AQI 87, जालंधर AQI 153, खन्ना AQI 146,लुधियाना AQI 179, मंडी गोबिंदगढ़ AQI 187 और रूपनगर AQI 157 दर्ज किया गया है। मौसम के माहिरों की माने तो चंडीगढ़ की वायु प्रदूषित होने की वजह यह है कि इस शहर के एक तरफ पंजाब और दूसरी तरफ हरियाणा स्थित है। ऐसे में वहां किसी भी जगह पर पराली जलती है, तो उसका असर चंडीगढ़ पर पड़ता है।

यह सावधानियां जरूरी

घर से बाहर निकलते समय नाक और मुंह को मास्क या स्कार्फ से अच्छी तरह कवर करें

एन-95 वाले मास्क का प्रयोग करें, अगर यह उपलब्ध न हो तो प्रदूषण वाले स्थान पर जाने से पहले रुमाल गिला करके नाक पर रखें

सर्दियों में आहार में जरूरी बदलाव करें। अतिरिक्त तरल पदार्थों का सेवर करें

अस्थमा पीड़ित हैं तो अपने साथ एक इनहेलर जरूर रखे

वर्कआउट से पहले कम से कम दस से 15 मिनट तक वार्मआउट करें।

पंजाब के बड़े शहरों में दर्ज तापमान

चंडीगढ़ – मंगलवार अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 20.0 से 33.0 डिग्री के बीच रहेगा।

अमृतसर – मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 19.0 से 32.0 डिग्री के बीच रहेगा।

जालंधर – मंगलवार शाम तापमान 31.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 19 से 33 डिग्री के बीच रहेगा।

पटियाला – मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 19 डिग्री से 32 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।

मोहाली – अधिकतम तापमान बीते दिन 33.5 डिग्री दर्ज किया गया। बादल छाएंगे । आज तापमान 19 डिग्री से 34 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना – मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री दर्ज किया गया। आज बादल छाएंगे। तापमान 19 डिग्री से 33 डिग्री के बीच दर्ज किया



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version