Homeमध्य प्रदेशपंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पीतांबरा माता के किए दर्शन किए: प्रदेश...

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पीतांबरा माता के किए दर्शन किए: प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के आवास पहुंचे, दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुटी – datia News



धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुटी।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रविवार को दतिया पहुंचे। यहां उन्होंने पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां बगुलामुखी माता के दर्शन किए। दर्शन के बाद वे सीधे प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के आवास माई कृपा पहुंचे।

.

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दतिया पहुंचने की खबर के बाद उनके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग माई कृपा पहुंचे। यहां वे करीब 15 मिनट रुके और वापस छतरपुर के लिए रवाना हो गए। जानकारी के मुताबिक धीरेंद्र शास्त्री ग्वालियर से छतरपुर जा रहे थे। रास्ते में वे माता के दर्शन के लिए दतिया रुक गए।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version