Homeमध्य प्रदेशपति की बरसी में आई, ससुर बोला-जेठ से शादी कर: बहू...

पति की बरसी में आई, ससुर बोला-जेठ से शादी कर: बहू के मना करने पर दो गोली मारीं, पांच साल की बेटी ने बताई उस रात की कहानी – Morena News


मुरैना जिले में एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ससुर ने अपनी बहू को मौत के घाट उतार दिया। मैथाना गांव में प्रियंका गुर्जर (27) की 11 जून 2025 को उसके ससुर ज्ञान सिंह गुर्जर ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण था प्रियंका पर उ

.

एक साल पहले पति अजय की मौत के बाद से ही ससुराल वालों का प्रियंका पर दबाव बढ़ता जा रहा था। घटना वाली रात में ज्ञान सिंह ने अपने दामाद नरेन्द्र की अवैध बंदूक से प्रियंका पर तीन गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली प्रियंका को लगी। इस जघन्य अपराध में पुलिस ने ज्ञान सिंह समेत 6 लोगों को आरोपी बनाया है। बता दें कि प्रियंका पति अजय की पहली बरसी में शामिल होने के लिए ससुराल आई थी।

प्रियंका के तीन मासूम बच्चे – पांच वर्षीय अनुष्का, तीन वर्षीय सूर्यांश और दो वर्षीय दिव्यांश अब अनाथ हो गए हैं। एक साल के भीतर इन बच्चों ने अपने माता-पिता दोनों को खो दिया है। फिलहाल बच्चे अपने नाना के घर मैथाना में हैं।

मृतका प्रियंका की पांच वर्षीय बेटी अनुष्का ने कहा-

फूफा (नरेंद्र) की बंदूक थी। फूफा ने बाबा से कही थी कि ले तू गोली मार। वहां ताऊ (सिब्बाराम ), धुआंराम और ध्रुव थे। बाबा ने दो गोली चलाईं। एक दीवार में लगी और एक मम्मी के लगी।

अनुष्का के दोनों छोटे भाई सूर्यांश और दिव्यांश को तो यह भी नहीं मालूम कि उनकी दुनिया उजड़ गई। उनकी मां अब इस संसार में नहीं है। दोनों भाई दिनभर खेलने में व्यस्त रहते हैं। जब मां की याद आती है तो नानी या मामी उन्हें यह कहकर शांत करा देती हैं कि मम्मी प्रियंका अभी बाबा के यहां गई है।

पुलिस ने मुख्य आरोपी ज्ञान सिंह से अवैध बंदूक बरामद कर ली है।

पिता बोले-दूसरी शादी का बना रहे थे दबाव

दैनिक भास्कर टीम, मुरैना के मैथाना गांव पहुंची, जो मृतका प्रियंका का मायका है। यहीं पर प्रियंका का अंतिम संस्कार किया गया था। दरवाजे पर प्रियंका के बुजुर्ग पिता राकेश सिंह गुर्जर खाट पर बैठे थे। तीनों बच्चे दरवाजे पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहे थे। प्रियंका के दोनों भाई दिनेश और तहसीलदार भी वहां मौजूद थे।

नाना राकेश सिंह गुर्जर से बात की तो उन्होंने डबडबाई आंखों से बोले कि, दामाद की मौत हो जाने के बाद से ही ससुर ज्ञान सिंह बेटी प्रियंका पर दूसरी शादी करने का दवाब बना रहा था। इस बात को लेकर हमने कई बार उसे लताड़ा भी था। हम नहीं जानते थे कि वह बिटिया को इस तरह बेरहमी से मार डालेगा। बेटी तो चली गई, अब इन बच्चों की चिंता सता रही है कि इनका भविष्य क्या होगा?

पिता राकेश ने बताया कि प्रियंका के पति की बरसी थी, इसलिए वह घटना के चार दिन पहले ही ससुराल गई थी। इस दौरान मैने समधि से कहा था कि बेटी के तीन बच्चे हैं, वह हरगिज शादी नहीं करेगी, तुम उसके साथ जोर जबरदस्ती नहीं करोगे। यह बात ज्ञान सिंह को बुरी लगी। रात में उसने प्रियंका से फिर झगड़ा किया था। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपी बनाए हैं, जिनमें ज्ञान सिंह के अलावा नरेन्द्र भी शामिल है जो कि उसकी बेटी पूनम का पति है।

इन 6 लोगों को बनाया आरोपी

  1. ज्ञान सिंह गुर्जर (मुख्य आरोपी)
  2. सिब्बाराम (ज्ञान सिंह के सबसे बड़े भाई कमल सिंह का बेटा)
  3. धुआंराम (ज्ञान सिंह के दूसरे नंबर के भाई लाखन सिंह का बेटा)
  4. गीताराम (ज्ञान सिंह के बड़े भाई सिरमौर सिंह का बेटा)
  5. ध्रुव (मृतक प्रियंका का जेठ, ज्ञान सिंह के बड़े भाई अवतार सिंह का बेटा)
  6. नरेन्द्र गुर्जर ( ज्ञान सिंह की बेटी पूनम का पति, जिसकी बंदूक से गोली मारी गई)

पिता अजय और मां प्रियंका की मौत हो जाने के बाद तीनों बच्चे नाना के घर रह रहे हैं।

सालभर में माता-पिता की मौत

तीनों मासूम बच्चों का इस दुनिया में अब नाना, मामा-मामी के अलावा कोई नहीं है। सालभर पहले पिता की मौत हो गई तो बुधवार को उनकी मां प्रियंका की ससुर सहित ने गोली मारकर हत्या कर दी। उनकी देख-रेख करने वाला बाबा ज्ञानसिंह था, वह भी मां की हत्या के जुर्म में जेल चला गया।

मां प्रियंका की मौत होने के बाद नाना राकेश सिंह गुर्जर तीनों बच्चों को अपने साथ मैथाना गांव ले आया। नाना का कहना है कि वह भी केंसर पीड़ित हैं। अब यह बच्चे मामाओं के सहारे ही जीवन गुजारेंगें।

वर्ष 2018 में की थी प्रियंका की शादी

राकेश गुर्जर ने वर्ष 2018 में अजय के साथ अपनी बेटी प्रियंका की शादी की थी। शादी के बाद अजय अत्याधिक शराब पीने लगा था। शराब पीने से उसके फेफड़े खराब हो गए। वह बीमार रहने लगा और एक साल पहले उसकी मौत हो गई। अजय का बड़ा भाई सुनील भी शराब का आदी था। उसकी अजय से पहले मौत हो गई थी। मौत की वजह शराब थी।

प्रियंका की हत्या के बाद गांव के लोग अस्पताल में जमा हो गए थे।

कंधे पर बैठालकर घूमता था ज्ञान सिंह

ज्ञान सिंह के सबसे बड़े भाई कमल सिंह गुर्जर ने बताया कि ज्ञान सिंह अपने छोटे बेटे अजय के बच्चों को दिन भर कंधों पर बैठालकर घूमा करता था। वह उन्हें बहुत चाहता था। वह जितना अधिक अपने बच्चों को चाहता था उतनी ही नफरत प्रियंका से करता था। इसीलिए वह प्रियंका पर अपने भतीजे ध्रुव से शादी करने के लिए दवाब डाल रहा था।

मेरी बेटी मार दी, अब बच्चों को प्रापर्टी देने का नहीं भरोसा

प्रियंका के पिता राकेश ने बताया कि, ज्ञान सिंह ने जब उनकी बेटी मार दी तो उन्हें अब इस बात का भी कोई भरोसा नहीं है कि उसके बच्चों को उनके पिता की प्रापर्टी में कोई हिस्सा मिलेगा। राकेश का कहना है कि वह भी इतना समर्थ नहीं है कि इन बच्चों का पालन पोषण ठीक ढंग से कर सके। उसके बेटों का अपना परिवार है। वह अपने बच्चों को पालेंगे कि, अपनी बहन के बच्चों को। फिलहाल ज्ञान सिंह अभी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर है।

आरोपी से अवैध बंदूक बरामद की गई।

नौकरी छोड़कर आया था ज्ञान सिंह

आरोपी ज्ञान सिंह गुर्जर को मरने से बहुत डरता था। वह सेना में नौकरी करता था। सेना के साथ श्रीलंका शांती सेना में गया था। श्रीलंका में लड़ाई के दौरान दुश्मन की एक गोली उसकी नाक को छूती हुई निकल गई थी। इस हादसे के बाद वह बहुत डर गया था। जब वहां से वह लौटा तो वापस नौकरी पर गया ही नहीं। इसी वजह से उसे पेंशन नहीं मिलती थी।

संबंधित खबर को भी पढ़ें…

मुरैना में ससुर दूसरी शादी के लिए दबाव बना रहा था, मना करने पर मार डाला

मुरैना में ससुर ने विधवा बहू की गोली मारकर हत्या कर दी। वह बहू की शादी अपने बड़े भाई के बेटे से कराना चाहता था, जिसके लिए महिला मना कर रही थी। इसी बात से गुस्से में आकर आरोपी ने बहू पर तीन फायर किए। एक गोली दीवार में लगी, जबकि दो गोली उसके सीने में लगी। पूरी खबर पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version