Homeबिहारपति ने डांटा, तो पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान: 3...

पति ने डांटा, तो पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान: 3 बच्चों की मां को इंस्टाग्राम पर लड़के से हुआ था प्यार, हसबैंड ने कहा था- संभल जाओ – Samastipur News


समस्तीपुर के कल्याणपुर में 32 साल की एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला को इंस्टाग्राम पर किसी लड़के से प्यार हुआ था। वो लड़के से बातचीत भी करती थी। जब ये बात उसके पति को मालूम हुई, तो उसने बातचीत के लिए मना किया। इसी बात से नाराज महिला न

.

मामला वासुदेवपुरम गांव का बताया जा रहा है। मृतका तीन बच्चों की मां है। पड़ोसियों के मुताबिक, महिला सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती थी। वो रील्स भी बनाती थी। सोशल मीडिया पर ही उसे जहानाबाद के रहने वाले एक लड़के से प्यार हुआ था। इस बात की जानकारी तब सामने आई थी, जब पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हुआ था।

जानकारी के मुताबिक, पहली बार झगड़ के बाद पति ने अपनी पत्नी को संभल जाने की बात कही थी। कहा था कि अपना ध्यान बच्चों पर और परिवार पर लगाओ। बावजूद इसके महिला अपने प्रेमी से बातचीत करती थी। इस बात को लेकर बराबर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था।

10 साल पहले हुई थी प्रियंका की शादी

महिला की पहचान राज किशोर शाह की पत्नी प्रियंका कुमारी के रूप में की गई है। परिजन ने बताया कि करीब 10 साल पहले प्रियंका की शादी हुई थी। प्रियंका को तीन बच्चे भी हैं। पिछले दो-तीन महीने से प्रियंका इंस्टाग्राम पर जहानाबाद के रहने वाले एक युवक से बातचीत कर रही थी।

परिजन ने दावा किया कि दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला काफी बढ़ चुका था। प्रियंका, उस लड़के से प्यार करने लगी थी। जब इस बात की जानकारी उसके पति राज किशोर शाह को मिली तो उसने कई बार उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह मान नहीं रही थी। लड़के से वह रात तक बात करती रहती थी, जिस कारण रात राज किशोर शाह और उसके बीच झगड़ा होता था।

बुधवार की रात खाना खाने के बाद दोनों अलग-अलग सोने के लिए चले गए। सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि प्रियंका दूसरे कमरे में पंखे से लटकी हुई है। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गी।

प्रियंका को मायके वालों ने भी समझाया था

मृतका के पति के बड़े भाई ने बताया कि दो से तीन दिन पहले राज किशोर और प्रियंका के बीच जब झगड़ा हुआ था, तब प्रियंका के मायके वालों को इसकी जानकारी दी गई थी। वे यहां आए थे और प्रियंका को समझाया भी था। लेकिन प्रियंका समझने को तैयार नहीं थी। उसने कहा था कि वो लड़के से प्यार करती है।

मामले को लेकर पुलिस ने क्या कहा?

सदर डीएसपी टू विजय महतो ने बताया कि महिला ने फंदे से लटक कर जान दी है। अब तक की जांच में ये बात सामने आई है कि महिला इंस्टाग्राम पर किसी से बात करती थी, जिसका विरोध घर वाले कर रहे थे। इसी से नाराज होकर महिला ने खुदकुशी की है। हालांकि पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी किसी भी पक्ष से आवेदन नहीं मिला है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version