Homeझारखंडपत्नी को कुचलने की कोशिश में बेटे की मौत: पिता ने...

पत्नी को कुचलने की कोशिश में बेटे की मौत: पिता ने बिना पोस्टमॉर्टम कराए शव जंगल में दफनाया, मां पहुंची थाना तो हुआ खुलासा – Palamu News



मृतक की मां सुनीता देवी थाना पहुंची और पूरे मामले की जानकारी दी।

पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र के खैराही गांव में एक पिता की करतूत सामने आई है। सत्यदेव यादव ने पत्नी सुनीता देवी को स्कॉर्पियो से कुचलने की कोशिश की। इस दौरान उनका साढ़े तीन साल का बेटा अनंत कुमार यादव गाड़ी की चपेट में आ गया।

.

गंभीर रूप से घायल बच्चे को मेदिनीनगर ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। सत्यदेव ने बच्चे के शव को मां को दिखाए बिना रात में जंगल में दफना दिया।

गांव की एक महिला से अवैध संबंध का आरोप

अगली सुबह सुनीता देवी थाना पहुंची और पूरे मामले की जानकारी दी। थाना प्रभारी ओमप्रकाश शाह ने बताया कि पति-पत्नी में विवाद था। पति गाड़ी लेकर घर गया था। इसी दौरान बेटा चपेट में आ गया। सुनीता का आरोप है कि उनके पति का गांव की एक महिला से अवैध संबंध है। इसी कारण उनमें अक्सर विवाद होता था।

ससुर और सास पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

सुनीता ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। मंझले बेटे की मौत हुई है। उन्होंने ससुर रमेश यादव और सास सनिता देवी पर भी प्रताड़ना का आरोप लगाया है। सुनीता ने बेटे के शव को निकालकर पोस्टमॉर्टम कराने और पति व सास-ससुर पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अपनी जान की सुरक्षा की गुहार भी लगाई है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version