जबलपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में संदेह के आधार पर एक महिला ने दो महिलाओं पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
.
घटना माढ़ोताल थाना के प्रोफेसर कॉलोनी की है, जहां पर पति के दूसरे महिला के साथ प्रेम संबंध होने के चलते एक महिला ने दो महिला पर चाकू से प्राण घातक तक हमला कर दिया। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
गंभीर घायल का उपचार जारी हैं।
हत्या को अंजाम देने वाली महिला मौके से फरार हो गई है, जानकारी लगते ही माढ़ोताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी हैं।
जानकारी के मुताबिक प्रोफेसर कॉलोनी में रहने वाली शिखा नाम की महिला को शक था कि उसके पति का पड़ोस में ही रहने वाली अनिका नाम की महिला के साथ प्रेम संबंध हैं। बुधवार की दोपहर को शिखा को पता चला कि अनिका अपनी सहेली सोनम के घर आई हुई है और यहीं पर उसके पति से मिलने वाली हैं।
थोड़ी देर में शिखा सनम के घर पहुंची, जहां पर की अनिका बैठे हुई थी, इसी दौरान दोनों का विवाद हो गया। तभी शिखा ने पास ही रखी चाकू उठाई और अनिका के पेट में मार दिया। चाकू लगते ही उसके पेट से खून बहने लगा। बीच बचाव में सोनम आई तो शिखा ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद शिखा मौके से फरार हो गई है, जबकि स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल हालत में शिखा और सोनम को इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर की अनिका की हालत गंभीर होने के चलते उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, पर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सोनम की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया
शिखा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर, उसकी तलाश शुरू कर दी हैं। प्राथमिक जांच में पाया गया है की शक के संदेह पर हत्या की गई है।