Homeबिहारपत्नी से झगड़े के बाद पति ने किया सुसाइड: भतीजी की...

पत्नी से झगड़े के बाद पति ने किया सुसाइड: भतीजी की शादी में घर आया था, दिल्ली के निजी कंपनी में करता था नौकरी – Aurangabad (Bihar) News


औरंगाबाद के अंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहपुर गांव में शनिवार को एक 45 साल के व्यक्ति ने विषैला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गांव के राजेश सिंह के बेटे राकेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह दिल्ली में निजी कंपनी में नौकरी करता था।

.

एक सप्ताह पहले ही चचेरी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए घर पहुंचा था। एक जून को उसके चचेरे भाई धर्मेंद्र की बेटी की शादी हुई थी। शादी समारोह खत्म होने के बाद वह दिल्ली लौटने की तैयारी में था। लेकिन इसके पहले ही किसी बात को लेकर पत्नी के साथ उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने सुसाइड किया। हालांकि परिजन इस संबंध में कुछ भी बताने से परहेज करते रहे।

परिजनों ने शव का नहीं कराया पोस्टमार्टम

शनिवार की दोपहर लगभग तीन बजे उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अंबा के एक निजी क्लिनिक ले गए। वहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजन शव से लिपटकर रोने लगे। इसके बाद वे बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार के लिए शव को घर ले गए।

परिजनों ने बताया कि राकेश ने जहर खाने की जानकारी परिवार के वॉट्सऐप ग्रुप में दी थी। इसके बाद ही उसे अस्पताल ले जाया गया। राकेश और उसकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। छोटी-छोटी बातों पर दोनों में झगड़ा होता था। अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

वह अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है। उसकी दो बेटियां व एक बेटा है। घटना के बाद उसकी पत्नी व बच्चों समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version