Homeराज्य-शहरपरशुराम जयंती पर निवाड़ी में निकलेगी शोभायात्रा: तहसील प्रांगण से बड़ी...

परशुराम जयंती पर निवाड़ी में निकलेगी शोभायात्रा: तहसील प्रांगण से बड़ी माता मंदिर तक जाएगी यात्रा; ब्राह्मण समाज ने की तैयारी – Niwari News



निवाड़ी जिला मुख्यालय पर भगवान परशुराम जी के प्रकटोत्सव पर्व को विशेष उल्लास से मनाया जाएगा। ब्राह्मण समाज ने इसकी तैयारियों को मंगलवार को अंतिम रूप दे दिया है।

.

शोभायात्रा तहसील प्रांगण से शुरू होगी। यह नगर भ्रमण करते हुए बड़ी माता मंदिर पर समाप्त होगी। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इससे समाज के अधिक से अधिक लोग इस ऐतिहासिक आयोजन में भाग ले सकेंगे।

मंगलवार को ब्राह्मण समाज की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में समाज के प्रमुख पदाधिकारी, युवा संगठन के प्रतिनिधि और वरिष्ठजन मौजूद थे। सभी ने उत्साहपूर्वक जिम्मेदारियां संभालीं। आयोजन को भव्य बनाने का संकल्प लिया गया।

परशुराम जयंती के इस पर्व को समाज गौरव, संस्कृति और संगठन शक्ति के प्रतीक के रूप में मनाया जाएगा। जिले भर में उत्सव का माहौल बन चुका है। ब्राह्मण समाज ने भव्य शोभायात्रा के लिए पूरी तैयारी कर ली है। बैठक मे अनुराग चतुर्वेदी, शेलू कुडार समेत विप्र समाज के लोग मौजूद रहे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version