Homeराज्य-शहरपराली जलाने को लेकर दो पक्षों में चली लाठियां,VIDEO: दतिया में...

पराली जलाने को लेकर दो पक्षों में चली लाठियां,VIDEO: दतिया में महिलाओं ने चलाए पत्थर, 1 घायल; दोनो पक्ष पहुंचे थाने – datia News



दतिया के जिगना थाना क्षेत्र के मड़गवां गांव में पराली जलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में लाठियां चलीं और पथराव भी हुआ। जिसमें एक व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायती आवेदन दिया है। घ

.

घटना शुक्रवार की है, जब हिमांशु भार्गव ने अपने खेत में पराली में आग लगा दी। आग फैलकर अरुण तिवारी के खेत तक पहुंच गई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले बहसबाजी शुरू हुई, इसके बाद गाली गलौज से बात हाथापाई तक पहुंच गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर लाठी बरसाई और पत्थर चलाएं। जिसमें तिवारी पक्ष का एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया।

महिलाओं ने चलाई लाठियां

इस दौरान महिलाएं भी विवाद में शामिल हो गई और उन्होंने भी लाठियां चलाईं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर भी फेंके। विवाद के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। जहां पुलिस ने पुलिस ने दोनों पक्षों से शिकायती आवेदन ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version