Homeहरियाणापलवल में अवैध हथियारों का भंडार पकड़ा: देसी कट्टा, बंदूक और...

पलवल में अवैध हथियारों का भंडार पकड़ा: देसी कट्टा, बंदूक और 15 जिंदा कारतूस बरामद, गुप्त सूचना पर पुलिस रेड – Palwal News



पलवल जिले के हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गांव अजीजा बाद में एक व्यक्ति के घर से अवैध हथियार बरामद किए हैं। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम गांव अजीजा बाद के सलीम के घर पहुंची।

.

पुलिस को देख घर में भागा

वहीं सलीम घर के बाहर खड़ा था। पुलिस को देखते ही वह घर के अंदर भाग गया। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। घर की तलाशी में पुलिस को एक देसी कट्टा और उसका कारतूस मिला। इसके अलावा एक सिंगल बैरल बंदूक 12 बोर और 15 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए।

कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

पुलिस ने जब सलीम से इन हथियारों के लाइसेंस मांगे तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जांच में पता चला कि दोनों हथियार अवैध थे। पुलिस ने मौके पर ही सलीम को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version