Homeउत्तर प्रदेशपहलगाम आतंकी हमले के विरोध में पनियरा में रैली: दुर्गा मंदिर...

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में पनियरा में रैली: दुर्गा मंदिर से निकली यात्रा, लोगों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग – Maharajganj News


Brijesh Kumar | महराजगंज1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महराजगंज के पनियरा कस्बे में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। दुर्गा मंदिर चौराहे पर सर्व हिंदू समाज ने पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।

रैली दुर्गा मंदिर से शुरू होकर शांति नगर नहर चौराहा होते हुए पनियरा ब्लॉक गेट तक पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

रैली वापस दुर्गा मंदिर चौराहे पर पहुंची। यहां पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की याद में दो मिनट का मौन रखकर कार्यक्रम का समापन किया गया।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version