Homeउत्तर प्रदेशपहले दीवार फिर पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत: रायबरेली...

पहले दीवार फिर पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत: रायबरेली में दूसरा घायल, बाजार से घर लौट रहे थे दोनों – Raebareli News


रायबरेली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मृतक हंसराज (फाइल फोटो)।

रायबरेली में सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सलोन कोतवाली क्षेत्र के सूची के पास चमारन का पुरवा रोड पर यह हादसा हुआ।

मृतक की पहचान हंसराज उर्फ राजू के रूप में हुई है। सूची का निवासी था। हादसे में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है।

घटना उस समय हुई जब युवक बाजार से अपने घर लौट रहा था। गांव के अंदर मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक पहले एक मकान की दीवार से टकराई। इसके बाद सामने खड़े पेड़ से जा टकराई।

हादसे में हंसराज की मौके पर ही मौत हो गई। घायल युवक को निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने हंसराज को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version